बीरभूम में फिर बम मिलने से हड़कंप
Updated at : 13 May 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन

जिले के सैंथिया थाना क्षेत्र के हतवा अंचल के आकुडीह ग्राम में तालाब के पास झाड़ियों में छिपा कर रखे गये कई बम मिलने से हड़कंप मच गया.
विज्ञापन
बीरभूम.
जिले के सैंथिया थाना क्षेत्र के हतवा अंचल के आकुडीह ग्राम में तालाब के पास झाड़ियों में छिपा कर रखे गये कई बम मिलने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों से सूचना पाते ही पुलिस वहां पहुंची और झाड़ी के उस हिस्से को घेर दिया. फिर बम निरोधी दस्ते को सूचना दी गयी. बम निरोधी दस्ते ने आकर बमों को कब्जे में लिया है. बमों को खुले व निर्जन स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया जायेगा. पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है. मालूम रहे कि सोमवार को ही जिले के माड़ग्राम थाना क्षेत्र के बेलेग्राम में तीन ड्रमों में भर कर रखे करीब 60 बम मिले थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




