डाउन उत्तर बंग एक्सप्रेस से 55 किलो गांजा बरामद, छह लोग गिरफ्तार

Updated at : 31 May 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
डाउन उत्तर बंग एक्सप्रेस से 55 किलो गांजा बरामद, छह लोग गिरफ्तार

शनिवार को सुबह पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल के बर्दवान रेलवे स्टेशन पर डाउन उत्तर बंग एक्सप्रेस के दो शयनयान श्रेणी के कोच में आरपीएफ ने विशेष अभियान चला कर लगभग 55 किलोग्राम गांजा बरामद किया. इसकी तस्करी के आरोप में एक महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

शनिवार को सुबह पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल के बर्दवान रेलवे स्टेशन पर डाउन उत्तर बंग एक्सप्रेस के दो शयनयान श्रेणी के कोच में आरपीएफ ने विशेष अभियान चला कर लगभग 55 किलोग्राम गांजा बरामद किया. इसकी तस्करी के आरोप में एक महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें बर्दवान अदालत में पेश किया गया है.

बर्दवान आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक रूपेश कुमार ने बताया कि हावड़ा मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त के दिशानिर्देश और एएससी बर्दवान आरपीएफ के सुपरविजन में डाउन 13148 उत्तर बंग एक्सप्रेस के एस चार व पांच डिब्बों में गुप्त सूचना के बाद छापेमारी करके 54.21 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया. तस्करी के मामले में एक महिला सहित छह आरोपियों को दबोच लिया गया. निरीक्षक रूपेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के नाम श्रीमल बर्मन (निवासी कूचबिहार जिले के दिनहाटा पूर्व वेलकी ग्राम), आकाश सिकदर (निवासी न्यू बैरकपुर के घोला नतून बाजार खुदीराम क्लब), पूजा कीर्तनिया (निवासी पश्चिम बर्दवान ,कुल्टी एनएस रोड ), संजय दास (निवासी उत्तर 24 परगना ,मध्यमग्राम), प्रसेनजीत राय (निवासी कूचबिहार, साहेबगंज राखालमारी) तथा संटू अली मोल्ला(निवासी दक्षिण 24 परगना, ईश्वरपुर कैनिंग) के बताये गये हैं. ये लोग दिनहाटा से कोलकाता जानेवाले थे. इन सबके पास से अलग-अलग बैगपैक में गांजा जब्त किया गया है. बरामद गांजा की कीमत बाजार में करीब पांच लाख 42 हजार रुपये आंकी गयी है. गांजा और आरोपियों को नारकोटिक्स विभाग कोलकाता के हवाले कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola