आउस ग्राम : सिविक वॉलंटियर पर दुष्कर्म का आरोप, हुआ गिरफ्तार
Published by : AMIT KUMAR Updated At : 11 Apr 2026 9:47 PM
विज्ञापन
पूर्व बर्दवान जिले के आउस ग्राम थाना इलाके के झाड़गढ़ ग्राम में अपने घर में सो रही एक 20 वर्षीय युवती के साथ एक सिविक वॉलंटियर द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.
विज्ञापन
बर्दवान/पानागढ़.
पूर्व बर्दवान जिले के आउस ग्राम थाना इलाके के झाड़गढ़ ग्राम में अपने घर में सो रही एक 20 वर्षीय युवती के साथ एक सिविक वॉलंटियर द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिविक वॉलंटियर रोहित महतो को गिरफ्तार कर लिया. इधर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया. पीड़ित युवती ने शिकायत की है कि एक सिविक वालंटियर ने रात के अंधेरे में घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया.पुलिस ने शुक्रवार देर शाम आरोपी सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी रोहित आउसग्राम के लक्ष्मीगंज गांव का रहने वाला है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई झाड़गढ़ की एक महिला की शिकायत पर आधारित है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बर्दवान भेजा गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










