जख्मी अफसर से घर जाकर मिले इसीएल के सीएमडी, सुरक्षा का भरोसा
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

इसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सतीश झा ने छोरा 7/9 पिट्स के कार्यकारी प्रबंधक अमित कुमार पटेल के आवास पर पहुंच कर उनका हालचाल जाना.
विज्ञापन
अंडाल.
इसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सतीश झा ने छोरा 7/9 पिट्स के कार्यकारी प्रबंधक अमित कुमार पटेल के आवास पर पहुंच कर उनका हालचाल जाना. कार्य के दौरान अमित कुमार पटेल पर हुए हमले और मानसिक उत्पीड़न की घटना के बाद सतीश झा ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.अधिकारियों की सुरक्षा पर जोर
सतीश झा ने कहा कि ईसीएल प्रबंधन अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा तथा सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी अमित कुमार पटेल ने अपनी जिम्मेदारी निभाई और डटे रहे, जो सराहनीय है. कंपनी ऐसे अधिकारियों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी रहेगी. इसीएल के सीएमडी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इसमें शामिल असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि कोयला चोरी, स्क्रैप चोरी और बिजली चोरी जैसे अवैध कारोबार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे.अवैध बिजली उपयोग से करोड़ों का नुकसान
सतीश झा ने बताया कि अवैध गतिविधियों के कारण ईसीएल को करीब 1200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि कंपनी का वार्षिक बिजली बिल 550 से 600 करोड़ रुपये तक आता है, जिसमें लगभग 250 करोड़ रुपये अवैध बिजली उपयोग से जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ हिंसा की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर कार्यस्थल पर सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










