सेल-आईएसपी परिसर में कब्जा हटाओ अभियान जारी, दो क्वार्टर कराये गये खाली

Updated:
विज्ञापन
अभियान में शामिल अधिकारी  | Prabhat Khabar Network

अभियान में शामिल अधिकारी | Prabhat Khabar Network

सेल-आईएसपी के एस्टेट विभाग ने संयंत्र आवासों पर अवैध कब्जों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है. सोमवार को दो क्वार्टरों को खाली कराया गया और नौ अन्य क्वार्टरों की जलापूर्ति बंद कर दी गई. यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा.

विज्ञापन

बर्नपुर. सेल–इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) के टाउन सर्विसेज (एस्टेट) विभाग ने संयंत्र आवासों पर अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को बर्नपुर क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की. विरोध और व्यवधान के बावजूद एस्टेट विभाग की टीम ने जी-6/2 और जी-8/1 क्वार्टर को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर दोबारा सेल–आईएसपी के कब्जे में ले लिया.

नौ क्वार्टरों की जलापूर्ति भी बंद

अभियान के दौरान केएस-14/5, केएस-14/6, केएस-14/9 और केएस-14/10 सहित चार अवैध रूप से कब्जाधारित क्वार्टरों की बिजली और पानी की आपूर्ति पूरी तरह काट दी गई. इसके अलावा एमएस-7/1, एमएस-7/4, एमएस-8/4, एमएस-9/3, एमएस-6/1, एमएस-6/2, एमएस-6/3, एमएस-6/4 और एमएस-6/5 सहित नौ क्वार्टरों की जलापूर्ति भी बंद कर दी गई, ताकि अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई को प्रभावी बनाया जा सके.

दो कब्जाधारी को मिली अंतिम चेतावनी

जी-2/1, जी-7/2 और एफबी/6 में रह रहे अवैध कब्जाधारियों को तत्काल क्वार्टर खाली करने की अंतिम चेतावनी जारी की गई. यह अभियान रक्षित मंडल, उज्ज्वल राय, आफताब आलम, कांती चक्रवर्ती, लालटू मंडल, पवित्र माझी और यादव माझी की टीम ने संयुक्त रूप से चलाया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जारी रहेगा अभियान

सेल–आईएसपी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि संयंत्र की आवासीय परिसंपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। संयंत्र की संपत्तियों की सुरक्षा, सुव्यवस्थित आवास प्रबंधन और वैध आवंटियों के हितों की रक्षा के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार और सख्ती के साथ जारी रहेगा.

Also Read: पश्चिम बंगाल में 12 जिलों के मदरसों की होगी जांच, 21 जुलाई तक सरकार को मिलेगी रिपोर्ट


विज्ञापन
Santosh Vishwakarma

लेखक के बारे में

By Santosh Vishwakarma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola