बोलपुर : विश्वभारती के कला-भवन के पूर्व छात्र का शव मिलने से सनसनी
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र में विश्वभारती शांतिनिकेतन के कला-भवन के पूर्व छात्र नवनील गाइन का शव किराये के मकान से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
विज्ञापन
बोलपुर.
बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र में विश्वभारती शांतिनिकेतन के कला-भवन के पूर्व छात्र नवनील गाइन का शव किराये के मकान से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. नवनील गाइन कोलकाता का रहने वाला था और शांतिनिकेतन के सीमांत पल्ली इलाके में रहकर पढ़ाई कर रहा था.दोस्तों ने दी पुलिस को सूचना
मंगलवार दोपहर के बाद नवनील गाइन से संपर्क नहीं होने पर देर शाम उसके दोस्त किराये के मकान पहुंचे. वहां कमरे के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर बोलपुर महकमा अस्पताल ले गई. चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.शिल्प कला का मेधावी छात्र था नवनील
नवनील गाइन ने विश्वभारती कला-भवन से शिल्प कला विषय में स्नातक किया था और विश्व बांग्ला विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा था. पढ़ाई के सिलसिले में वह सीमांत पल्ली में किराये के मकान में रहता था. उसके परिचितों ने बताया कि वह शिल्प कला के क्षेत्र में काफी प्रतिभाशाली था और इसी क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहता था. पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद करने की बात कही है. हालांकि उसमें क्या लिखा है, इसका खुलासा नहीं किया गया है. पुलिस का प्राथमिक अनुमान आत्महत्या का है, पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण का पता चल सकेगा. घटना की सूचना मिलने के बाद बुधवार सुबह नवनील गाइन के परिवार के लोग शांतिनिकेतन पहुंच गये. पुलिस पूरे मामले की गहन पड़ताल में जुट गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










