डीवीसी से सेवानिवृत्त पांच कर्मचारियों को दी गयी विदाई

Updated at : 30 Jun 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
डीवीसी से सेवानिवृत्त पांच कर्मचारियों को दी गयी विदाई

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी )के दुर्गापुर थर्मल पावर स्टेशन (डीटीपीएस) से पांच कर्मचारी सेवानिवृत हुए हैं, जिनमें संतोष कुमार मंडल (हैंड इलेक्ट्रिक), प्रफुल्ल मांझी (फार्मासिस्ट), तिमिर बरन साहा (शिक्षक), पी गणपति राव (तकनीकी सहायक), सुबोध सुकुल(तकनीकी सहायक ) शामिल हैं.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी )के दुर्गापुर थर्मल पावर स्टेशन (डीटीपीएस) से पांच कर्मचारी सेवानिवृत हुए हैं, जिनमें संतोष कुमार मंडल (हैंड इलेक्ट्रिक), प्रफुल्ल मांझी (फार्मासिस्ट), तिमिर बरन साहा (शिक्षक), पी गणपति राव (तकनीकी सहायक), सुबोध सुकुल(तकनीकी सहायक ) शामिल हैं. इन लोगों के लिए सोमवार को डीवीसी-डीटीपीएस के मुख्य अभियंता के सम्मेलन-कक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां उन्हें गर्मजोशी से विदाई दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता डीटीपीएस के वरीय महाप्रबंधक व परियोजना प्रधान सुकुमार साहा ने की.

उन्होंने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को डीवीसी को अपना मूल्यवान श्रम देने के लिए धन्यवाद दिया. समारोह में समीर कुमार साहा डीजीएम (प्रशासन), गोपा चक्रवर्ती, राम बचन राव, पलास रॉय, सुदीप्त पांजा, डॉ चिन्मय मांझी, कौशल कुमार सीनियर मैनेजर, संजय प्रियदर्शी के साथ-साथ कई उच्चाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola