पांडवेश्वर में दो आदिवासी समूहों के बीच हुई झड़प
Updated at : 13 May 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन

पांडवेश्वर के खुट्टाडीह गांव में दो आदिवासी समुदायों के बीच झड़प के कारण तनाव का माहौल बन गया है, एक समूह ने दूसरे समूह पर हमला करने का आरोप लगने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से सड़क जाम हटा ली गयी.
विज्ञापन
पांडवेश्वर.
पांडवेश्वर के खुट्टाडीह गांव में दो आदिवासी समुदायों के बीच झड़प के कारण तनाव का माहौल बन गया है, एक समूह ने दूसरे समूह पर हमला करने का आरोप लगने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से सड़क जाम हटा ली गयी, दोपहर पांडवेश्वर थाना क्षेत्र के श्यामला पंचायत क्षेत्र के 36 गंडा तिलका पाड़ा के कुछ आदिवासियों ने खुट्टाडीही आदिवासी समुदाय पर हमला कर दिया, वे गांव में घुसे और रबीलाल हांसदा नामक व्यक्ति की तलाश करने लगे, उसे न पाकर पड़ोस के अन्य निवासियों जिसमें परिमल हेम्ब्रम, राजेन मुर्मू और अन्य पर हमला कर दिया. आरोप है कि पुरुषों के साथ बच्चों और महिलाओं को भी पीटा गया, विरोध स्वरूप खोट्टाडीह गांव के आदिवासियों के एक वर्ग ने हरिपुर से पांडवेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर खोट्टादिही मोड़ पर सड़क को अवरुद्ध कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया सड़क जाम लगभग तीन घंटे तक चली सूचना मिलने पर पांडवेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप से सड़क जाम हटा ली गई,खोट्टादिही आदिवासी मोहल्ले में पुलिस गशत लगाई गई है वहां का माहौल शांत है. है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




