दुर्गापुर : डीपीएल की पाइपलाइन फटी, कई बस्तियों में जलापूर्ति ठप

Updated at : 26 Jun 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापुर : डीपीएल की पाइपलाइन फटी, कई बस्तियों में जलापूर्ति ठप

शहर के वार्ड 31 के कई इलाकों में बीते तीन दिनों से जलापूर्ति नहीं होने से बस्ती के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इसका असर बस्ती के लोगों की दिनचर्या पर पड़ा है.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

शहर के वार्ड 31 के कई इलाकों में बीते तीन दिनों से जलापूर्ति नहीं होने से बस्ती के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इसका असर बस्ती के लोगों की दिनचर्या पर पड़ा है. हालांकि बस्ती में दुर्गापुर नगर निगम की ओर से टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है. जलापूर्ति नहीं होने से बस्ती के लोगों में डीपीएल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी है. जल आपूर्ति ठप होने का मुख्य कारण केमिकल्स इलाके में डीपीएल की पाइपलाइन फटना बताया गया है. इससे डीपीएल के अधीन वार्ड 31 में रहनेवाले सैकड़ों लोगों को पेयजल की किल्लत झेलनी पड़ी है. उल्लेखनीय है कि वार्ड 31 के सात बूथों में कई बस्तियां आबाद हैं, जिनमें लेबर हाट बस्ती, नेपाली पाड़ा बस्ती, मुनिया पाड़ा इत्यादि शामिल हैं. इस वार्ड में 60 प्रतिशत लोग हिंदी भाषी रहते हैं, जो मजदूरी एवं छोटे-बड़े कल-कारखानों में काम कर परिवार चलाते हैं. इस बस्ती में जल एवं बिजली दुर्गापुर प्रोजेक्ट लिमिटेड (डीपीएल) द्वारा सप्लाई की जाती है. वार्ड के तृणमूल नेता देव नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि डीपीएल जमीन पर डीपीएल की ही जल एवं बिजली वर्षों पहले दी गई थी. इसके अलावा निगम द्वारा अन्य सुविधा बस्ती के लोगों को मुहैया कराई गई है. पाइप लाइन फटने से बस्ती के लोगों को पेय जल की दिक्कत हुई है. निगम द्वारा टैंकर के जरिए विभिन्न बस्तियों में जल सप्लाई की व्यवस्था करने का प्रयास किया गया है. फिर भी लोगों की समस्या कम नहीं हुई है. डीपीएल सूत्रों का कहना है कि पाइप मरम्मत का कार्य तेजी से जारी है. जल्द ही बस्तियों में पेय जल सप्लाई शुरू कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola