आइएसपी में एचआर नियम पोर्टल शुरू

Updated at : 19 May 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
आइएसपी में एचआर नियम पोर्टल शुरू

डिजिटल परिवर्तन और संचालन में पारदर्शिता की दिशा में अहम पहल करते हुए आलोक वर्मा, निदेशक प्रभारी (राउरकेला स्टील प्लांट), अतिरिक्त प्रभार (बर्नपुर एवं दुर्गापुर स्टील प्लांट) ने बर्नपुर के अपने दौरे पर एचआर नियम पोर्टल का उद्घाटन कर दिया. यह कार्यक्रम उनके बर्नपुर के दौरे की व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए ईडी (वर्क्स) कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुआ.

विज्ञापन

बर्नपुर.

डिजिटल परिवर्तन और संचालन में पारदर्शिता की दिशा में अहम पहल करते हुए आलोक वर्मा, निदेशक प्रभारी (राउरकेला स्टील प्लांट), अतिरिक्त प्रभार (बर्नपुर एवं दुर्गापुर स्टील प्लांट) ने बर्नपुर के अपने दौरे पर एचआर नियम पोर्टल का उद्घाटन कर दिया. यह कार्यक्रम उनके बर्नपुर के दौरे की व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए ईडी (वर्क्स) कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें फंक्शनल हेड्स, सीजीएम और विभागाध्यक्ष (एचओडी) उपस्थित थे. यह पोर्टल एच आर यानी मानव संसाधन विभाग की ओर से सी एंड आइटी विभाग के सहयोग से आंतरिक रूप से विकसित किया गया है. यह एक केंद्रीकृत डिजिटल भंडार के रूप में कार्य करता है, जिसमें एचआर नियम, दिशानिर्देश, परिपत्र एवं संबंधित दस्तावेज शामिल हैं. कंपनी के इंट्रानेट के माध्यम से सुलभ यह पोर्टल एचआर कार्यप्रणालियों में पारदर्शिता, एकरूपता एवं दक्षता सुनिश्चित करता है.

कर्मचारियों को अद्यतन जानकारी सुलभ कराने हेतु डिज़ाइन किया गया यह प्लेटफ़ॉर्म संगठन की आधुनिकीकरण एवं सुचारु संचालन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान श्री वर्मा ने नीति कार्यान्वयन में सुलभता और स्पष्टता के महत्व को रेखांकित करते हुए इस पहल की सराहना की।लिए. उन्होंने कहा कि यह पोर्टल केवल एक उपकरण नहीं है, बल्कि यह एक अधिक जानकार और सशक्त कार्यबल के निर्माण की दिशा में एक सार्थक कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola