बाल तस्करी के मामले से नवोदय विद्यालय के प्राचार्य हो गये बरी

Updated at : 05 Jun 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
बाल तस्करी के मामले से नवोदय विद्यालय के प्राचार्य हो गये बरी

जिला अदालत में चार साल चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद बाल तस्करी के मामले से जवाहर नवोदय विद्यालय के आरोपी रहे प्राचार्य कमल कुमार राजौरिया को बरी कर दिया गया. जिला अदालत के अतिरिक्त न्यायाधीश देबकुमार गोस्वामी ने उन्हें निर्दोष करार दिया.

विज्ञापन

बांकुड़ा.

जिला अदालत में चार साल चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद बाल तस्करी के मामले से जवाहर नवोदय विद्यालय के आरोपी रहे प्राचार्य कमल कुमार राजौरिया को बरी कर दिया गया. जिला अदालत के अतिरिक्त न्यायाधीश देबकुमार गोस्वामी ने उन्हें निर्दोष करार दिया. प्राचार्य के अधिवक्ता तापस चौधरी के सहायक शुभेंदु गुईंन ने बताया कि चार साल पहले 18 जुलाई 2021 को बाल तस्करी के आरोप में कल्पाथर इलाके में जवाहर नवोदय विद्यालय के तत्कालीन प्राचार्य कमल कुमार राजौरिया समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों में स्कूल की एक शिक्षक समेत तीन महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार लोगों के पास से कुल पांच बच्चे बरामद किये गये थे.

इस घटना को लेकर तब बंगाल की राजनीति गरमा गयी थी. घटना के प्रकाश में आते ही तत्कालीन प्राचार्य कमल कुमार राजौरिया को जवाहर नवोदय विद्यालय के अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था. चाल वर्ष की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद प्राचार्य कमल कुमार राजौरिया को छोड़ कर अन्य सभी अभियुक्तों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था. बीते चार वर्षों से जेल में रहते हुए कमल कुमार राजौरिया अपनी कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे. मुकदमे के दौरान अदालत में विभिन्न गवाहों के बयान दर्ज किये गये. जिाल अदालत में गुरुवार को कमल कुमार राजौरिया को निर्दोष करार देेते हुए मामले से बरी कर दिया.

अदालत का फैसला आने के बाद प्राचार्य ने दावा किया कि दबाव में उन पर झूठे आरोप लगाये गये थे. उनकी कानून पर दृढ़ विश्वास था कि सच देर-सबरे सामने आयेगा और ऐसा ही हुआ. कमल कुमार राजौरिया ने आगे कहा कि उन्होंने जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर ध्यान दिया. यही उनकी साधना थी. उनके परिवार को भी खुशी है कि आखिरकार प्राचार्य को जिला अदालत से इंसाफ मि गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola