इसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में पर्यावरण सप्ताह का आगाज
Updated at : 02 Jun 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन

सोमवार को ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड(इसीएल) के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में पर्यावरण सप्ताह क्षेत्रीय महाप्रबंधक सुभाष चंद्र मित्रा के नेतृत्व में शुरू हो गया. इस पहल का आगाज क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम-सह-संगोष्ठी के साथ किया गया.
विज्ञापन
रानीगंज.
सोमवार को ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड(इसीएल) के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में पर्यावरण सप्ताह क्षेत्रीय महाप्रबंधक सुभाष चंद्र मित्रा के नेतृत्व में शुरू हो गया. इस पहल का आगाज क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम-सह-संगोष्ठी के साथ किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को प्लास्टिक का उपयोग घटाने को प्रेरित करना था. कार्यक्रम की मुख्य उपस्थिति में क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम चौधरी ने प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से होने वाले गंभीर पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी नुकसानों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों से अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और इसके बजाय पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने का आग्रह किया. डॉ पूनम चौधरी और उनकी चिकित्सकीय टीम ने, जिसमें डॉ. मौदीपा बनर्जी, डॉ. रूपक मंडल, डॉ. हमज़ा हमीश जैसे चिकित्सक शामिल थे, प्लास्टिक के दुष्परिणामों को लेकर विस्तृत जानकारी प्रदान की. कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने प्लास्टिक के उपयोग को न्यूनतम करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. मौके पर पर्यावरण अधिकारी अभिरूप बसु सहित के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे, जिन्होंने इस पर्यावरण संरक्षण अभियान को अपना समर्थन दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




