रेलकर्मी के घर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 20 May 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
रेलकर्मी के घर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

बीते 16 मई को दुर्गापुर रेल कॉलोनी में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में कोकओवन थाना की पुलिस ने बादशाह खान नामक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी किये गये जेवर और नकदी बरामद किये गये हैं. मंगलवार को आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

बीते 16 मई को दुर्गापुर रेल कॉलोनी में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में कोकओवन थाना की पुलिस ने बादशाह खान नामक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी किये गये जेवर और नकदी बरामद किये गये हैं. मंगलवार को आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. आरोपी बादशाह खान खुदीराम नगर कॉलोनी का रहने वाला है. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 334(1)/303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है.

बिहार से बंगाल तक फैला है आपराधिक नेटवर्क

पुलिस का कहना है कि बादशाह खान एक पेशेवर अपराधी है. उस पर बंगाल और बिहार के कई थानों में बाइक और आवास चोरी के मामले दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक, जिस घर में चोरी हुई वह रेलवे कर्मचारी अनिल कुमार का है. कुछ दिन पहले अनिल अपने गांव सासाराम (बिहार) गये थे. 16 मई को जब वह लौटे तो पाया कि घर का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब थी. इसके बाद उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी.

रिमांड में किया कबूल, बाइक में छिपा रखा था चोरी का माल

शिकायत मिलते ही पुलिस सतर्क हो गयी और इलाके में निगरानी शुरू कर दी. उसी रात पुलिस ने दुर्गापुर बस स्टैंड इलाके में बादशाह खान को संदिग्ध हालत में घूमते देखा. पूछताछ में उसकी बातों में विरोधाभास मिला, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. अगले दिन उसे अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया. रिमांड के दौरान बादशाह ने चोरी की बात स्वीकार कर ली.

इसके बाद पुलिस उसे खुदीराम कॉलोनी स्थित उसके किराये के घर ले गयी, जहां से चोरी के जेवर और नगदी बरामद किये गये. उसने चोरी का माल अपनी बाइक की डिक्की में छिपाकर रखा था. पुलिस के अनुसार, बादशाह अपनी बाइक पर हमेशा एक लोहे की रॉड रखता है, जिससे वह किसी भी बंद घर का ताला मिनटों में तोड़ सकता है. हर वारदात में वह बाइक का इस्तेमाल करता है. रानीगंज पुलिस उसे पहले भी बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है. चोरी की गयी बाइक वह पुरुलिया में एक व्यापारी को बेच देता था. आरोपी आसनसोल और रानीगंज में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है. कुछ महीनों से वह दुर्गापुर के खुदीराम कॉलोनी में किराये पर रहकर अपराध कर रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola