कांकसा : ड्यूटी के बाद घर लौट रहे श्रमिक की हादसे में हुई मौत
Updated at : 20 May 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के चार माइल के पास पानागढ़ इलम बाजार सड़क पर सोमवार देर रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर के पीछे तेज गति से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी. गंभीर हालत में बाइक चालक को पानागढ़ ग्रामीण अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन
पानागढ़.
पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के चार माइल के पास पानागढ़ इलम बाजार सड़क पर सोमवार देर रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर के पीछे तेज गति से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी. गंभीर हालत में बाइक चालक को पानागढ़ ग्रामीण अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने ट्रेलर और बाइक को जब्त कर लिया. मंगलवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मृत युवक का नाम अभिजीत मुखर्जी (40) है. अभिजीत फरीदपुर लावदोहा के धरनी ग्राम का रहने वाला था. पानागढ़ इंडस्ट्रियल बेल्ट स्थित एक कारखाने में अभिजीत बतौर श्रमिक काम करता था. सोमवार देर रात अभिजीत ड्यूटी के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था. चार माइल के पास एक ट्रेलर के पीछे बाइक ने टक्कर मार दी. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने अभिजीत को मृत घोषित कर दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




