घुसपैठ से कानूनी रूप से निपटेगी सरकार: स्मृति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2019 2:03 AM
कोलकाता : केंद्रीय महिला बाल कल्याण व वस्त्र मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को एनआरसी का विरोध करने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि घुसपैठ से कानून के अनुसार […]
कोलकाता : केंद्रीय महिला बाल कल्याण व वस्त्र मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को एनआरसी का विरोध करने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि घुसपैठ से कानून के अनुसार निपटा जायेगा.
ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 दिनों का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन के अवसर पर कहा : कोई भी भारतीय नहीं छूटेगा, हम देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. एनआरसी का विरोध करने को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह घुसपैठ पर उनके रुख के विरोधाभास को दर्शाता है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं का विरोध करना जग-जाहिर है. उन्होंने कहा : ममता बनर्जी का आक्रामक रवैया राज्य के लोगों को केंद्र सरकार द्वारा मुहैया कराये जाने वाले लाभों से वंचित रख रहा है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि लोगों को राज्य में बदलाव चाहिए. राज्य में बदलाव के साथ ही मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ राज्य की जनता को मिल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










