दुर्गापुर : ब्रिगेड सभा के लिए दुर्गापुर से गये वामो कार्यकर्ता

Updated at : 04 Feb 2019 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापुर :  ब्रिगेड सभा के लिए दुर्गापुर से गये वामो कार्यकर्ता

दुर्गापुर : ब्रिगेड मैदान में वामफ्रंट की जनसभा में शामिल होने के लिए दुर्गापुर के विभिन्न इलाकों से हजारों वाममोर्चा समर्थक सड़क और रेल मार्ग से रवाना हुए. सिटी सेंटर बस पड़ाव एवं दुर्गापुर स्टेशन पर वाममोर्चा की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे पुलिस तथा आरपीएफ ने पुख्ता इंतजाम किये थे. सभी लोकल […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : ब्रिगेड मैदान में वामफ्रंट की जनसभा में शामिल होने के लिए दुर्गापुर के विभिन्न इलाकों से हजारों वाममोर्चा समर्थक सड़क और रेल मार्ग से रवाना हुए. सिटी सेंटर बस पड़ाव एवं दुर्गापुर स्टेशन पर वाममोर्चा की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे पुलिस तथा आरपीएफ ने पुख्ता इंतजाम किये थे. सभी लोकल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों से वामो समर्थकों की भीड़ कोलकाता रवाना हुई.

ट्रेन से पानागढ़ से रवाना हुए वाममोर्चा कर्मी
पानागढ़. रविवार को कोलकाता में वाम दलों की ब्रिगेड जनसभा को लेकर बड़ी संख्या में वाममोर्चा समर्थक पानागढ़ स्टेशन से विभिन्न ट्रेनों से कोलकाता रवाना हुए. आरपीएफ ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये थे.
पानागढ़ स्टेशन से वीरभूम जिले, कांकसा ब्लॉक, बुदबुद, गलसी इलाके से समर्थक, कार्यकर्ता तथा नेता उपस्थित हुए. डाउन आसनसोल हावड़ा अग्निवीणा एक्सप्रेस, डाउन कोलफील्ड एक्सप्रेस तथा मयूराक्षी फास्ट पैसेंजर ट्रेनों में भारी संख्या में समर्थक ब्रिगेड जनसभा के लिए रवाना हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola