दुर्गापुर लाया गया अमरनाथ यात्री का शव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2018 12:09 AM

विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर के डीटीपीएस मायाबाजार इलाके के व्यवसायी शिवब्रत बोस(60) की मौत पिछले बुधवार की सुबह अमरनाथ यात्रा के दौरान हृदय गति रुकने से हो गई थी. शुक्रवार की रात उनका पार्थिव शरीर मायाबाजार लाया गया. उनके साथ उनका पुत्र अरिजीत बोस, स्थानीय पार्षद स्वरूप मंडल एवं मित्र मौजूद थे. पार्थिव शरीर का अंतिम […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर के डीटीपीएस मायाबाजार इलाके के व्यवसायी शिवब्रत बोस(60) की मौत पिछले बुधवार की सुबह अमरनाथ यात्रा के दौरान हृदय गति रुकने से हो गई थी. शुक्रवार की रात उनका पार्थिव शरीर मायाबाजार लाया गया. उनके साथ उनका पुत्र अरिजीत बोस, स्थानीय पार्षद स्वरूप मंडल एवं मित्र मौजूद थे.
पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शहर के वीरभानपूर श्मशान घाट में किया गया. पार्षद ने बताया कि अमरनाथ तीर्थ यात्रा पूरी करने के बाद पांचतरणी बेस केंप पर शिवव्रत की मृत्यु होने की खबर मिली थी. मंत्री अरूप विश्वास की मदद से वहां से पार्थिव शरीर लाने का व्यवस्था की गई. इसमें दुर्गापुर नगर निगम ने भी कोलकाता से शव लाने में सहयोग किया.
28 जून को मायाबाजार इलाके से 10 सदस्यों का दल अमरनाथ तीर्थ यात्रा के लिए निकला था. अमरनाथ यात्रा करने के बाद ये पांचतरणी बेस कैंप पर रूके थे. यहां हैलीकॉप्टर से वापस यात्रास्थल पहुंचना था. लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे लौट नहीं सकें. उसी दौरान शिवव्रत बोस की ह्दय गति रुकने से मौत हो गई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola