अनजान युवक कर रहा था आवाजाही, युवक की हुई साईकिल चोरी, लोगों ने कर दी सामूहिक पिटाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2018 1:20 AM
विज्ञापन
नागराकाटा : चोरी के आरोप में एक युवक को शनिवार को स्थानीय लोगों ने सामूहिक पिटाई कर दी. घटना नागराकाटा ब्लॉक स्थित लुकसान स्टेशनपाड़ इलाके की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक अंजान युवक शुक्रवार से आवाजाही कर रहा था. शाम को लुकसान बस्ती निवासी एक व्यक्ति साइकिल चोर को खोजते हुए स्टेशनपाड़ा आये […]
विज्ञापन
नागराकाटा : चोरी के आरोप में एक युवक को शनिवार को स्थानीय लोगों ने सामूहिक पिटाई कर दी. घटना नागराकाटा ब्लॉक स्थित लुकसान स्टेशनपाड़ इलाके की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक अंजान युवक शुक्रवार से आवाजाही कर रहा था. शाम को लुकसान बस्ती निवासी एक व्यक्ति साइकिल चोर को खोजते हुए स्टेशनपाड़ा आये थे. उसी समय उस अंजान व्यक्ति से साइकिल बरामद किया गया. स्थानीय नागरिकों के द्वारा पकड़कर पूछताछ करने पर भी युवक ने कुछ नहीं बताया.
लोगों का कहना है कि उसके पास एक मोबाईल फोन भी मिला. जिसपर बार-बार फोन आ रहा था. उस फोन को रिसीव करने पर पता चला की वह मोबाईल भी चोरी का है. वह फोन चालासा मोड़ निवासी सहदेव कर्मकार है. फिर पूछताछ करने पर भी युवक ने कुछ बताने से इंनकार कर दिया. जिसके बाद युवक पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उसकी धुनाई कर डाली. बाद में नागराकाटा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अंजान व्यक्ति को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गयी. पुलिस ने बताया कि युवकों हिरासत में लिया गया है. घटना की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










