कर रहे थे स्कूली छात्रा के अपहरण की कोशशि, पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2018 12:33 AM

विज्ञापन

बर्दवान : स्कूल छात्रा का अपहरण करने के आरोप में बर्दवान महिला पुलिस ने आरोपी पिता सनत दे और बेटे संटू दे को गिरफ्तार किया. दोनों सेहारा स्टेशन रोड इलाके के निवासी है. दोनों को बर्दवान जिला अदालत मे पेश किया गया. लापता नाबालिग छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस ने संटू को चार दिनो […]

विज्ञापन
बर्दवान : स्कूल छात्रा का अपहरण करने के आरोप में बर्दवान महिला पुलिस ने आरोपी पिता सनत दे और बेटे संटू दे को गिरफ्तार किया. दोनों सेहारा स्टेशन रोड इलाके के निवासी है. दोनों को बर्दवान जिला अदालत मे पेश किया गया. लापता नाबालिग छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस ने संटू को चार दिनो की रिमांड पर लिया.
जबकि सनत दे को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजने का आदेश दिया. पुलिस सूत्रो के मुताविक माधबडीही थाना अंतर्गत आलमपुर के निवासी तथा सेहाराबाजार गर्ल्स हाई स्कूल का छात्रा 19 मई को लापता हो गयी. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की. बाद में उसने फोन से बताया कि सेहाराबाजार कैनेल पुल के मकान मे उसे बंधक बना कर रखा गया है. उसकी मां तथा भाई जब आरोपी सनत दे के घर गये तो उन्हें भगा दिया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गयी. कोर्ट के आदेश पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola