फिर लगा खाकी पर बेरहमी का दाग, पिटाई करने का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2018 12:27 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना के पुलिस कर्मी पर बेवजह व्यक्ति को बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है. जख्मी व्यक्ति पवन गोराई विधाननगर महकमा अस्पताल में इलाजरत है. पवन गोराई ने बताया कि पारिवारिक विवाद के मामले में न्यू टाउनशिप थाना के पुलिसकर्मी ने बिना कुछ सोचे समझे हमला कर दिया. […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना के पुलिस कर्मी पर बेवजह व्यक्ति को बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है. जख्मी व्यक्ति पवन गोराई विधाननगर महकमा अस्पताल में इलाजरत है. पवन गोराई ने बताया कि पारिवारिक विवाद के मामले में न्यू टाउनशिप थाना के पुलिसकर्मी ने बिना कुछ सोचे समझे हमला कर दिया. डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी.
इसके नाक की हड्डी टूट गई है. पवन गोराई ने कहा कि मेरी पत्नी गीता के साथ मेरे ही भाई तपन की पत्नी के साथ शुक्रवार को पुरानी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था. उसी दौरान मोहल्ले की सरस्वती गोराई नामक महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. कुछ ही समय में पुलिस घर के सामने आ गई एवं बिना कुछ सोचे समझे पीटने लगी. इस तरह बिना सोचे समझे पिटाई करना गलत है. इसकी शिकायत प्रशासन के उच्च अधिकारियों से की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




