गांव में शहर जैसी सुविधाएं मिल रही हैं लोगों को
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : कभी पानी के लिए लोगों को लंबी कतारें लगानी पड़ती थीं. घरों में अंधकार रहता था. ढिबरी के सहारे बच्चों को पढ़ना पड़ता था. कच्ची सड़कों से होकर शहर की ओर जाना पड़ता था. रास्ते, नाले और स्कूल की बदहाल अवस्था थी. 40 वर्षों तक जहां लोगों को जरूरी चीजों के लिए परेशानी […]
विज्ञापन
कोलकाता : कभी पानी के लिए लोगों को लंबी कतारें लगानी पड़ती थीं. घरों में अंधकार रहता था. ढिबरी के सहारे बच्चों को पढ़ना पड़ता था. कच्ची सड़कों से होकर शहर की ओर जाना पड़ता था. रास्ते, नाले और स्कूल की बदहाल अवस्था थी. 40 वर्षों तक जहां लोगों को जरूरी चीजों के लिए परेशानी और समस्याओं का सामना करना पड़ता था, वहीं पिछले पांच साल काफी बदलाव आया है. विकास की गति से अंधकारमय जीवन में नयी ज्योति आयी है. उत्तर 24 परगना जिले की मोहनपुर ग्राम पंचायत की 60 हजार की आबादी खुशहाल जीवन की ओर अग्रसर होने लगी है.
पिछले पांच साल में विकास की रफ्तार से ग्राम पंचायत इलाके की सूरत ही बदल गयी है. जैसे यह ग्राम अब मानो शहर सा बन गया है. ग्राम पंचायत में तृणमूल का बोर्ड है. मोहनपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत कुल 30 वार्ड हैं. प्रत्येक वार्ड में करीब 19 सौ के आस-पास मतदाता है. पहले जहां स्कूल कम थे, इन दिनों तीन हाइस्कूल और चार प्राइमरी स्कूल है.
ये है प्रमुख इलाके: उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर के मोहनपुर ग्राम पंचायत में बामनपुर, शांतिनगर, चकाडालिया, बउकठालिया, नूतनपाड़ा, मोहनपुर कुंडूबाड़ी, लक्ष्मीमंदिर, गोसाईपाड़ा इलाके शामिल हैं.
बुनियादी सुविधाओं पर बल दिया गया
स्थानीय लोगों का मानना है कि इलाके में रास्ते के साथ-साथ बिजली पानी समेत बुनियादी सुविधाओं पर काम किया गया है. सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों लाभ मिला है. लेकिन और भी विकास की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










