आसनसोल नॉर्थ थानेदार गये पीजी सेल

Updated:
विज्ञापन

पुलिस कमीश्नरेट के 37 अवर निरीक्षकों का तबादला किया पुलिस आयुक्त ने शामतनु अधिकारी को मिली थानेदारी, छह फांड़ी के प्रभारी भी बदले गये आदेश में आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमीश्नरेट अंतर्गत थानों के प्रभारियों सहित 37 अवर निरीक्षकों का तबादला किया गया है. पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा ने तबादला आदेश बुधवार को […]

विज्ञापन

पुलिस कमीश्नरेट के 37 अवर निरीक्षकों का तबादला किया पुलिस आयुक्त ने

शामतनु अधिकारी को मिली थानेदारी, छह फांड़ी के प्रभारी भी बदले गये आदेश में
आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमीश्नरेट अंतर्गत थानों के प्रभारियों सहित 37 अवर निरीक्षकों का तबादला किया गया है. पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा ने तबादला आदेश बुधवार को जारी किया. तबादला आदेश में आसनसोल नॉर्थ थानेदार असीम मजूमदार को पीजी सेल में भेजा गया है. उनके स्थान पर शांतनु अधिकारी को थानेदारी मिली है. जिन पुलिस फांड़ियों के प्रभारी बदले गये हैं, उनमें कल्याणोश्वरी, जहांगिरी मोहल्ला, बी-जोन, ए जोन, विधाननगर तथा रूपनारायणपुर शामिल है.
पुलिस आयुक्त श्री मीणा के अनुसार एडीसीपी के पीजी सेल के अधिकारी शांतनु अधिकारी को आसनसोल नॉर्थ थाना का प्रभारी, आसनसोल नॉर्थ थाना के प्रभारी असीम मजूमदार को पीजी सेल का प्रभारी, कल्याणोश्वरी फांड़ी के प्रभारी तापस मंडल को जहांगिरी मोहव्वा टीओपी का प्रभारी तथा जहांगिरी मोहल्ला टीओपी के प्रभारी अजय बाग को दुर्गापुर बी जोन फांड़ी का प्रभारी, दुर्गापुर बी जोन फांड़ी प्रभारी सिद्धनाथ अधिकारी को दुर्गापुर ए जोन टीओपी का प्रभारी, दुर्गापुर ए जोन टीओपी के प्रभारी रविन्द्रनाथ दालुई को अंडाल थाना, अंडाल थाना के एसआई पलाश मंडल को कल्याणोश्वरी फांड़ी का प्रभारी, विधाननगर ओपी प्रभारी मोहिनी मोहन होता को दुर्गापुर थाना, दुर्गापुर थाना के एसआई चिन्मय चक्रवर्ती को विधाननगर ओपी का प्रभारी, दुर्गापुर थाना के एसआई सिकन्दर आलम को रूपनारायणपुर फांड़ी का प्रभारी, एडीसीपी के खुफिया विभाग में रहे कंचन चटर्जी को दुर्गापुर थाना,
आसनसोल साउथ थाना के अवर निरीक्षक दुर्गाप्रसाद मुखर्जी को एडीसीपी के डीसीआरबी का प्रभारी, डीसीआरबी के फ्रभारी विप्लव दे को दुर्गापुर थाना, हीरापुर थाना के एसआई निर्मल हांसदा को एडीसीपी के कंट्रोल रूम, हीरापुर थाना के एसआई बुद्धदेव गायन को फरीदपुर थाना, नियामतपुर फांड़ी के एसआई दिव्येन्दू देव शर्मा को एडीसीपी के इबी में, एडीसीपी के इडी में सेवारत एसआई स्नेहाशीष पांडेय को नियामतपुर फांड़ी, रूपनारायणपुर फांड़ी प्रभारी सौमेन्द्र नाथ सिंह ठाकुर को खुफिया विभाग मे, रूपनारायणपुर फांड़ी के एसआई आलोकेश बनर्जी को हीरापुर थाना, कुल्टी थाना के एसआई गौतम नंदी को सालानपुर थाना,
कुल्टी थाना के एसआई शैलेन्द्र नाथ मन्ना को फरीदपुर थाना, सालानपुर थाना के एसआई सुकेन दत्ता को चित्तरंजन थाना, चित्तरंजन थाना के एसआई मिलनचंद भूई को कुल्टी थाना, दुर्गापुर एनटीएस थाना के एसआई अमल भट्टाचार्या को अंडाल थाना, एमटीएस थाना के एसआई सुशील कुमार चक्रवर्ती को कांकसा थाना, कोक ओवेन थाना के एसआई संजय कुमार घोष को अंडाल थाना, अंडाल थाना के एसआई विश्वनाथ मजुमदार को कोक ओवेन थाना, अंडाल थाना के एसआई जुल्फिकार अली को पांडवेश्वर थाना, अंडाल थाना के एसआई प्रणव कुमार राय को एनटीएस थाना, अंडाल थाना के एसआई गुरूदास मित्र को पांडवेश्वर थाना, पांडवेश्वर थाना के एसआई तरूमय सिंह को एमटीएस थाना, पांडवेश्वर थाना के एसआई जयंत कुमार दूबे को बुदबुद थाना,
कांकसा थाना के एसआई सुकुमार दास को अंडाल थाना, बुदबुद थाना के एसआई अमरनाथ दास को अंडाल थाना, दुर्गापुर थाना के एसआई सुबोध कुंभकार को आसनसोल साउथ थाना, फरीदपुर थाना के एसआई सरोज कुमार पति को हीरापुर थाना तथा फरीदपुर थाना के एसआई सोभन साहा को रूपनारायणपुर फांड़ी में पदास्थापित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola