ढेड़ माह से लापता बालक घर लौटा, परिजन प्रसन्न
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
ढेड़ माह से लापता बालक घर लौटा, परिजन प्रसन्न पास के गांव के एक युवक के साथ काम सीखने कोयंबटूर गया था परिजनों ने वीरभूम के मुरारई थाने मंे दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट पानागढ़ : तमिलनाडु कोयंबटूर में सोने की दुकान पर काम सीखने गया वीरभूम जिले के मुरारई थाना क्षेत्र के राजग्राम […]
विज्ञापन
ढेड़ माह से लापता बालक घर लौटा, परिजन प्रसन्न
पास के गांव के एक युवक के साथ काम सीखने कोयंबटूर गया था
परिजनों ने वीरभूम के मुरारई थाने मंे दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
पानागढ़ : तमिलनाडु कोयंबटूर में सोने की दुकान पर काम सीखने गया वीरभूम जिले के मुरारई थाना क्षेत्र के राजग्राम निवासी सुनील कर्मकार का पुत्र रवि कर्मकार गत डेढ़ माह से लापता हो गया था. मंगलवार सुबह चाइल्डलाइन के अधिकारियों तथा पुलिस की मदद से वह अपने घर लौटा .बालक के घर पहुंचते ही परिजनों में खुशी का माहौल है. जानकारी के अनुसार िपछले वर्ष 20 नवंबर को आर्थिक अवस्था दयनीय होने पर पास के गांव के एक युवक के साथ रवि तमिलनाडु के कोयंबटूर सोने की दुकान में काम सीखने गया था. लेकिन वहां से वह लापता हो गया था. परिजनों ने वीरभूम जिले के मुरारई थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बंगाल पुलिस ने कोयंबटूर केरल पुलिस से संपर्क साध कर मामले से अवगत कराया था.
रवि को केरल के एक होम में पाया गया. चाइल्ड लाइन के अधिकारी तथा पुलिस की मदद से मंगलवार सुबह रवि वीरभूम अपने गांव लौट आया. परिजनों का कहना है कि अपने पुत्र को अब वे लोग अन्य प्रदेश में काम के लिये नहीं भेजेंगे. परिजनों में खुशी का माहौल है.
कांकसा में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
पानागढ़. पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा गर्ल्स स्कूल ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर कांकसा बीडीओ अरविंद विश्वास समेत विद्यालय के अध्यापक, अभिभावक उपस्थित थे. छात्र-छात्राओं ने विभिन्न इवेंट में भाग लिया. विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










