आसनसोल मंडल में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहा है त्रिदिवसीय अभियान

Updated:
विज्ञापन

ट्रॉफिक, वाणिज्य, आरपीएफ तथा सतर्कता विभाग के अधिकारी हैं शामिल आसनसोल : आसनसोल रेल मंडल ने रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देश पर टिकट बनाने, टिकट चेकिंग, पार्सल बुकिंग तथा कैटरिंग में गलत कार्य में लिप्त अधिकारियों, पर्यवेक्षकों तथा कर्मचारियों को पकड़ने के लिए तीनदिवसीय अभियान शुरू किया है. इसे पूरा करने के लिए ट्रॉफिक, वाणिज्य, […]

विज्ञापन

ट्रॉफिक, वाणिज्य, आरपीएफ तथा सतर्कता विभाग के अधिकारी हैं शामिल

आसनसोल : आसनसोल रेल मंडल ने रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देश पर टिकट बनाने, टिकट चेकिंग, पार्सल बुकिंग तथा कैटरिंग में गलत कार्य में लिप्त अधिकारियों, पर्यवेक्षकों तथा कर्मचारियों को पकड़ने के लिए तीनदिवसीय अभियान शुरू किया है. इसे पूरा करने के लिए ट्रॉफिक, वाणिज्य, आरपीएफ तथा सतर्कता विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियुक्त कर एक दल का गठन किया गया है.
दुर्गापुर स्टेशन पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक सीएस प्रसाद, सहायक सुरक्षा कमांडेंट के रायचौधुरी एवं मंडल परिचालन प्रबंधक शांतनु चक्र वर्ती ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया. उन्होंने बुकिंग कार्यालय, आरक्षण कार्यालय, पार्सल कार्यालय तथा कैटरिंग तथा वेंडिंग स्टॉलों की जांच की. उन्होंने यात्रियों के साथ पारस्परिक चर्चा की तथा उन्होंने विभिन्न पंजिकाओं, आगत पार्सल सामानों तथा तत्काल बुकिंग सूची की जांच की. उन्होंने ड्युटी के दौरान ईमानदार,
यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं मित्नवत रहने हेतु पहली पंक्ति के कर्मचारियों यथा चल टिकट परिक्षकों, टिकट संग्राहको, बुकिंग लिपिक, पार्सल लिपिकों का परामर्शन किया. सब कुछ निर्धारित दिशा निर्देशों के अंतर्गत चलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया. ज्ञातव्य है कि आसनसोल रेल मंडल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि आने वाले दिनों में भी वह भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसे अभियान को चलाते रहेगा.
शिवरात्रि पर शिव बारात निकालने का निर्णय
बराकर. महाशिवरात्रि को लेकर बराकर ग्वाला पिट के शिव मंदिर में शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर रविवार की देर रात बैठक हुई. आगामी 13 फरवरी को 24 घंटे हरिनाम कीर्त्तन करने एवं 14 फरवरी को शिवरात्रि के दिन गाजे बाजे के साथ शिव बारात निकालने का निर्णय लिया गया. सुरेन्द्र यादव, राजनारायण यादव, महेंद्र यादव, अनोज यादव, संजीव यादव, प्रमोद यादव, राजा यादव, राजगीर साव, मनोज यादव, मीठु यादव, बबल यादव, कारु यादव, चन्द्रिका यादव, सोनू यादव आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola