झालदा नपा के समक्ष झाड़ू लेकर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष पर लगाया अनियमितता का आरोप आवास योजना के तहत दूसरे, तीसरे किश्त की नहीं मिल रही राशि जमकर की गयी नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी पद छोड़ने की मांग की प्रदर्शनकारियों ने नपा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में सीइओ को सौंपा गया ज्ञापन आद्रा : केंद्र सरकार की आवास योजना के तहत दूसरे, तीसरे […]

विज्ञापन
नगरपालिका अध्यक्ष पर लगाया अनियमितता का आरोप
आवास योजना के तहत दूसरे, तीसरे किश्त की नहीं मिल रही राशि
जमकर की गयी नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी
पद छोड़ने की मांग की प्रदर्शनकारियों ने
नपा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में सीइओ को सौंपा गया ज्ञापन
आद्रा : केंद्र सरकार की आवास योजना के तहत दूसरे, तीसरे किश्त की राशि नहीं मिलने से भड़के नागरिकों ने शनिवार शाम को झालदा नागरिक मंच के बैनर तले झालदा नगरपालिका के समक्ष झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. विरोध प्रदर्शन के दौरान माकपा, कांग्रेस, फाब्ला तथा तृणमूल के पार्षद भी उपस्थित थे.
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आठ महीने से अधिक का समय बीत गया है लेकिन नगरपालिका अन्तर्गत 538 लाभुकों को केंद्र सरकार की आवास योजना के तहत दी जाने वाली राशि का दूसरा, तीसरा किश्त नहीं मिल रहा है. तृणमूल कांग्रेस परिचालित नगरपालिका में लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार मंच के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने पदयात्रा निकाली. इसमें भारी संख्या में महिलाएं हाथों में झाड़ू लेकर शामिल हुईं. पदयात्रा के दौरान ‘मकान बनाने का बाकी रूपया जल्दी दो वरन सुरेश अग्रवाल तुम गद्दी छोड़ों’, ‘सुरेश हटाओ झालदा बचाओ’ का नारा लगाया जा रहा था. विभिन्न इलाकों से गुजरते हुये पदयात्रा नगरपालिका पहुंची और वहां जमकर प्रदर्शन किया गया. हालांकि नगरपालिका सुरेश अग्रवाल उपस्थित नहीं थे.
प्रदर्शन के दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष कांचन पाठक, तृणमूल पार्षद प्रदीप कर्मकार, कांग्रेस पार्षद मधुसूदन कोयल के साथ-साथ अन्य सात पार्षद मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस दौरान पार्षदों ने कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल नगर पालिका में मनमानी कर रहे हैं. गरीबों के हक के लिए आवास योजना के रुपए नहीं दे रहे हैं. लोग बेघर होकर पेड़ के नीचे या सड़क किनारे तिरपाल लगाकर रहने को बाध्य हो रहे हैं. नगरपालिका अध्यक्ष को कई बार जानकारी दी गई लेकिन आज तक उन्होंने इस विषय में कोई कार्रवाई नहीं की है.
बाध्य होकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है. जल्द से जल्द यदि लोगों को आवास निर्माण के लिये बकाये राशि का भुगतान नहीं किया गया तो बृहद आंदोलन किया जायेगा. नगरपालिका अध्यक्ष की अनुपस्थिति में आन्दोलनकारियों ने नगरपालिका​ के सीईओ गौरीचंद्र घोड़ा को ज्ञापन सौंपा. उन्हेंने कहा कि मांगों के बारे में नगरपालिका अध्यक्ष को जानकारी दी जायेगी.
मंत्री को देख झाड़ू लेकर विरोध प्रदर्शन किया
पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के मंगलकोट थाना अंतर्गत आठघड़ा मोड़ के पास रविवार सुबह राज्य मंत्री व विधायक सिद्धिकुला चौधुरी को देख सैकड़ों की तादाद में स्थानीय महिलाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. मंत्री के वाहन के पास उक्त घेराव चला. महिलाओं की मांग थी कि इलाके में बढ़ रही अराजकता को खत्म किया जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola