ट्रेन में दिल का दौरा पड़ने से मौत

Updated:
विज्ञापन

मोहाली से दमदम अपने बेटे के घर घूमने आये थे सहयात्रियों ने बोगी में तैनात रेल पुलिस कर्मियों को दी जानकारी बर्दवान : हावडा-अमृतसर मेल में सफर करते वक्त दिल का दौरा पड़ने से भजन राई(57) अस्वस्थ हो गये.खबर मिलने पर रेल पुिलस ने उन्हें बर्दवान रेलवे स्टेशन पर उतारा. इलाज की खातिर उन्हें बर्दवान […]

विज्ञापन
मोहाली से दमदम अपने बेटे के घर घूमने आये थे
सहयात्रियों ने बोगी में तैनात रेल पुलिस कर्मियों को दी जानकारी
बर्दवान : हावडा-अमृतसर मेल में सफर करते वक्त दिल का दौरा पड़ने से भजन राई(57) अस्वस्थ हो गये.खबर मिलने पर रेल पुिलस ने उन्हें बर्दवान रेलवे स्टेशन पर उतारा. इलाज की खातिर उन्हें बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया. मंगलवार रात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रेल पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह मोहाली से यहां दमदम अपने बेटे के घर घूमने आये थे. मंगलवार शाम को उन्होंने हावड़ा स्टेशन से अमृतसर मेल पकड़ी थी.
आरक्षित बोगी एस सेवेन में वे सफर कर रहे थे. हावड़ा स्टेशन से ट्रेन छूटने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा. सहयात्रियों ने बोगी में तैनात रेल पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना दी. रेल पुिलस कर्मियों ने बर्दवान रेल पुिलस से संपर्क किया. बर्दवान रेल पुलिस ने गंभीर अवस्था में उन्हें बर्दवान स्टेशन पर उतार बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. देर रात कार्यरत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर िदया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola