बराकर नालीपाड़ा हाई ड्रेन का होगा पुनर्निर्माण

Updated:
विज्ञापन

सिंचाई मंत्री राजीव बनर्जी ने आवंटित किया इस मद में 90 लाख रुपये एडीडीए के वाइस चेयरमैन उज्जवल काफी दिनों से थे इसके लिए सक्रिय बराकर : स्थानीय विधायक सह एडीडीए वाइस चेयरमैन उज्जवल चटर्जी की पहल पर राज्य सरकार के सिंचाई मंत्नी राजीव बनर्जी ने वार्ड नंबर 67 अंतर्गत नालापाड़ा के निकट ध्वस्त हाई […]

विज्ञापन

सिंचाई मंत्री राजीव बनर्जी ने आवंटित किया इस मद में 90 लाख रुपये

एडीडीए के वाइस चेयरमैन उज्जवल काफी दिनों से थे इसके लिए सक्रिय
बराकर : स्थानीय विधायक सह एडीडीए वाइस चेयरमैन उज्जवल चटर्जी की पहल पर राज्य सरकार के सिंचाई मंत्नी राजीव बनर्जी ने वार्ड नंबर 67 अंतर्गत नालापाड़ा के निकट ध्वस्त हाई ड्रेन की मरम्मत के लिए 90 लाख रु पये की मंजूरी दी है. यह जानकारी श्री चटर्जी ने दी. उन्होंने कहा कि उक्त हाई ड्रेन की मरम्मत के लिए कई बार मंत्नी से उन्होंने मुलाकात की. कई बार पत्रचार किया. विधान सभा में भी इसकी मांग की. इस संबंध में मुख्यमंत्नी ममता बनर्जी ने तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि गांव एवं शहर की गली-गली में विकास कार्य हो रहा है.
तृणमूल नेता सजल घोष ने ध्वस्त हाई ड्रेन का निरीक्षण किय. उन्होंने कहाकि उक्त हाई ड्रेन को पहले बोल्डर से बांधा जायेगा. उसके बाद उसका पुनर्निर्माण होगा. मालूम हो कि उक्त धंसान वाले हाई ड्रेन धीरे धीरे पानी के बहाव से कटता जा रहा है और आने जाने वाले लोगो पर संकट का साया मंडराते रहता है. उक्त स्थल के बगल में जराव देवी बालिका विद्यालय है तथा बगल में फुटबॉल मौदान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola