महिला कांस्टेबल ने एसआइ पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Updated:
विज्ञापन

शादी का प्रलोभन देकर लगातार होता रहा यौन शोषण श्रीरामपुर थाना ने शिकायत लेने से किया इनकार पुिलस कमिश्नरेट मुख्यालय में दर्ज करायी शिकायत पुलिस अधिकारियों पर असहयोग करने का लगा आरोप हुगली : एक एसआइ पर शादी का प्रलोभन देकर महिला कांस्टेबल का यौन शोषण करने का आरोप लगा है. साथ ही पीड़िता ने […]

विज्ञापन

शादी का प्रलोभन देकर लगातार होता रहा यौन शोषण

श्रीरामपुर थाना ने शिकायत लेने से किया इनकार

पुिलस कमिश्नरेट मुख्यालय में दर्ज करायी शिकायत

पुलिस अधिकारियों पर असहयोग करने का लगा आरोप

हुगली : एक एसआइ पर शादी का प्रलोभन देकर महिला कांस्टेबल का यौन शोषण करने का आरोप लगा है. साथ ही पीड़िता ने पुलिस पर भी मामले में असहयोग करने का आरोप लगाया है. बताया कि वह आरोपी एसआइ के खिलाफ श्रीरामपुर थाना में शिकायत दर्ज कराने गयी थी, लेकिन वहां के अधिकारियों ने इंकार कर दिया. इसके बाद उसने चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट में शिकायत दर्ज करायी.

पीड़िता ने बताया कि जब वह तारकेश्वर थाना में कांस्टेबल थी, तब आरोपी वहां का एसआइ था. दोनों के बीच घनिष्ठता बढ़ी और कुछ दिनों बाद प्रेम में पड़ गये. दोनों के बीच महीनों तक शारीरिक संबंध बने. इस दौरान वह गर्भवती हो गयी. इसकी जानकारी होने पर एसआइ उसे बर्दवान स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ले गया और वहां गर्भपात कराया. इसके बाद भी आरोपी एसआइ शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण करता रहा. इस दौरान आरोपी का तबादला श्रीरामपुर थाना में हो गया. तब से उसने दूरी बनानी शुरू कर दी. शादी की बात करने पर वह मारपीट करने लगा. आरोपी आसनसोल का रहने वाला है. पीड़िता उसके परिवारवालों से मिलकर पूरी आपबीती बतायी, लेकिन वहां भी कोई मदद नहीं मिली.

वहीं, एसआइ ने आरोपों को बेबुनियाद बताया. उसका कहना है कि उसे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है. तारकेश्वर थाना में युवती कांस्टेबल थी, लेकिन उसके साथ कोई संबंध नहीं था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola