पुण्यतिथि पर डॉ भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर के एजोन टाउनशिप में बुधवार को हर्षवर्धन गोलाई पर दुर्गापुर स्टील एससी/एसटी इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसियेशन ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 61वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी. मौके पर उपस्थित एससी/एसटी इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसियेशन सचिव, संस्था के अध्यक्ष शांतिमय मंडल, नारायण मंडी, अनिल सोरेन, सपन प्रामाणिक, असित माझी, तपन मंडल, श्यामलाल रुईदास, पुरुषोत्तम कुमार […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर के एजोन टाउनशिप में बुधवार को हर्षवर्धन गोलाई पर दुर्गापुर स्टील एससी/एसटी इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसियेशन ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 61वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी. मौके पर उपस्थित एससी/एसटी इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसियेशन सचिव, संस्था के अध्यक्ष शांतिमय मंडल, नारायण मंडी, अनिल सोरेन, सपन प्रामाणिक, असित माझी, तपन मंडल, श्यामलाल रुईदास, पुरुषोत्तम कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. गोरखपुर मंडल ने बताया कि उनकी पुण्यतिथि पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई. संविधान के रचयिता डॉ भीमराव ने गरीब वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया है. उन्हीं की राह पर हमलोग भी चल रहे हैं ताकि इलाके के गरीब वर्ग के लोगों को शिक्षित करने के साथ-साथ उनका विकास किया जा सके.

मनायी पुण्यतिथि

बांकुड़ा. ऑल बंगाल कंफेडरेशन ऑफ एसीएसटी ऑर्गनाइजेशन, बांकुड़ा िजला शाखा ने बाईपास स्थित एनएच 60 के किनारे स्थित डॉबीआर अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. संगठन के सैकड़ों सदस्यों की उपस्थिति में संविधान निर्माता की पुण्यतिथि मनायी गयी. जिला अध्यक्ष कुलू बाउरी ने कहा िक सदस्यों की उपस्थिति मे आलोचना सभा आयोिजत की गयी.

परिनिर्वाण दिवस मनाया

रानीगंज. भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 62वां परिनिर्वाण दिवस बुधवार को कोल इंडिया एससी/ एसटी इंप्लाइज एसोसियेशन(सिस्टा) ने अमृतनगर कोलियरी कार्यालय के समीप मनाया. इस दौरान अंचल के डॉ भीमराव अंबेडकर के उद्देश्य के प्रचारक के रूप में प्रसिद्ध स्व. हरिकिशन प्रसाद की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिये एक मिनट का मौन व्रत किया. मौके पर ऑल इंडिया आदिवासी कोऑर्डिनेशन कमेटी के जनार्दन कोड़ा, अंबेडकर के सिद्धान्तों के प्रचारक अशोक पासवान, अमृतनगर कोलियरी के एजेंट ओमप्रकाश यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola