पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में एएसआई िगरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : पत्नी कनिका दत्त को जलाकर मारने के आरोप में िगरफ्तार कम्बैट फोर्स के एएसआई संजीव दत्त को रविवार को अदालत में पेश किया गया. कनिका के भाई विप्लव की शिकायत पर उसे शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया था. मृतका भी दुर्गापुर थाने में पुिलस कांस्टेबल पद पर थी. 20 नवंबर को आग […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : पत्नी कनिका दत्त को जलाकर मारने के आरोप में िगरफ्तार कम्बैट फोर्स के एएसआई संजीव दत्त को रविवार को अदालत में पेश किया गया. कनिका के भाई विप्लव की शिकायत पर उसे शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया था. मृतका भी दुर्गापुर थाने में पुिलस कांस्टेबल पद पर थी.

20 नवंबर को आग में झुलसने के बाद उसे दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था. बीते शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी. पुरुलिया निवासी कनिका के बड़े भाई विप्लव ने बताया िक सात साल पहले दुर्गापुर स्टील टाउनशिप के एसएन बनर्जी निवासी संजीव दत्त के साथ बहन की शादी हुयी थी. पांच साल का पुत्र भी है. बहन को बहनोई संजीव ने ही जलाकर मार डाला है. कुछ दिन पहले भी उसे मारने के लिये किरासन तेल बदन पर डाल दिया था और उसे जलाने का का प्रयास किया था. लेिकन पड़ोसियों ने उसे बचा लिया. शादी के बाद से ही सास, ससुर तथा देवर दहेज के िलये उसे प्रतािड़त करते थे. पड़ोसियों का कहना है िक संजीव के साथ कनिका का प्रतिदिन िकसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था.

दुर्गापुर थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थी पत्नी कनिका
सात साल पहले हुयी थी दोनों की शादी
शादी के बाद से दहेज के लिये प्रतािड़त करने का आरोप ससुरालवालों पर
अक्सर होता था पति-पत्नी में झगड़ा
पहले भी किया था जलाकर मारने का प्रयास पति संजीव ने
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola