आरोपी के घर में तोड़फोड़, सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

अराजकता. रेलपार जहांगीरी मोहल्ला में तृणमूल पार्षद नसीम अंसारी पर हमला नशा विरोधी अभियान चलाने के विरोध में हुआ सुनियोजित हमला इलाज के लिए नर्सिंग होम में दाखिल, इलाके में तनाव, पुलिस गश्ती तेज आसनसोल : आसनसोल नार्थ थाना अंतर्गत जहांगीरी मोहल्ला कब्रिस्तान गेट के पास मोटर साइकिल से घर को वापस लौट रहे पार्षद […]

विज्ञापन

अराजकता. रेलपार जहांगीरी मोहल्ला में तृणमूल पार्षद नसीम अंसारी पर हमला

नशा विरोधी अभियान चलाने के विरोध में हुआ सुनियोजित हमला
इलाज के लिए नर्सिंग होम में दाखिल, इलाके में तनाव, पुलिस गश्ती तेज
आसनसोल : आसनसोल नार्थ थाना अंतर्गत जहांगीरी मोहल्ला कब्रिस्तान गेट के पास मोटर साइकिल से घर को वापस लौट रहे पार्षद नसीम अंसारी पर हुए हमले के बाद पार्षद समर्थकों ने हाजी नगर निवासी सह आरोपी हमलावर इजाज आलम (डब्ल्यू) के घर का घेराव किया. उसे घर में न पाकर उसके घर में तोड़फोड़ की. वहां पहुंचे आरोपी इजाज के साले आसिफ इकबाल (पप्पू) को लोगों ने बंधक बना लिया और आरोपी जीजा इजाज को बुलाने की मांग की. आसिफ निकल भागने में कामयाब रहा.
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर पार्षद समर्थकों ने हाजीनगर फजलू ब्रिज के पास प्रदर्शन किया. घायल पार्षद श्री अंसारी ने आसनसोल नार्थ थाने में आरोपी इजाज एवंग उसके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. सूचना पार आसनसोल नार्थ थाना से बडी संख्या में पुलिस बल आरोपी के घर पर पहुंची और पूछ ताछ की. इलाके में तनाव को देखते हुए रेलपार में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गए हैं.
कैसे हुई घटना
पार्षद श्री अंसारी ने बताया कि वे सुबह दस बजे बोरो चेयरमैन गुलाम अंसारी से मिल कर वापस अपने घर जा रहे थे. जहांगीरी मोहल्ला कब्रिस्तान गेट के पास इजाज अपने सहयोगियों के साथ उन्हें रोक लिया. इसके बाद उन पर तथा उनके सहयोगी अनवर हुसैन पर हमला कर दिया. हमले में वे बुरी तरह से घायल हो गये. हमला करने के बाद इजाज अपने सहयोगियों के साथ मोटर बाइक पर सवार होकर भाग निकला. पार्षद श्री अंसारी और सहयोगी अनवर किसी तरह अपने घर पहुंचे. उनके घर पहुंचते ही सैकडों की संख्या में उनके समर्थक पहुंचे और मामले को सुनकर भड़क गये.
कुछ देर के बाद बिगड़ी स्थिति
श्री अंसारी ने बताया कि आसनसोल नॉर्थ थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद उनकी तबीयत बिगड गयी. पहले तो उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां से वे नूरु द्दीन रोड स्थित आरएलके निर्संग होम में रेफर किया गया. चिकित्सकों ने बताया कि उनके सर, पीठ, सीने में अंदरूनी चोटें आयीं हैं.
उनका एक्स रे और सिटी स्कैन करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि उनके रेल पार के नशा विरोधी अभियान को कुछ लोग बर्दास्त नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने कुछ दिनों पहले गुलजार मोहल्ला बीएसयूपी कॉलोनी के पास नशा विरोधी सभा का आयोजन किया था. सभा में एडीसीपी सेंट्रल जे मर्सी, मेयर परिषद् सदस्य (क्र ीडा संस्कृति) अभिजीत घटक, बोरो चेयरमैन गुलाम सर्वर भी पहुंचे थे. नशा विरोधी अभियान से रेलपार में नशा के व्यवसाय से जुडे लोगों में नाराजगी बढ़ी है. इजाज भी रेलपार में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था. इधर घटना को लेकर आरोपी इजाज की पत्नी हुस्ना बानो ने भी आसनसोल नॉर्थ थाने में पार्षद समर्थकों के खिलाफ शिकायत की है.
मेयर ने कोलकाता से फोन पर ली जानकारी
नर्सिंग होम में इलाजरत श्री अंसारी को देखने के लिए उनके परजिन, नगर निगम के पार्षदों की भीड लगी रही. मेयर जितेंद्र तिवारी ने भी फोन पर श्री अंसारी के हालात का जायजा लिया.मेयर श्री तिवारी ने कहा कि पार्षद अंसारी रेलपार में सामाजिक कार्यों के लिए लडाई लड रहे हैं. उनके ऊपर किया गया हमला उनके आंदोलन को रोक नहीं सकता है. श्री अंसारी के आंदोलन में पूरा नगर निगम उनके साथ है. उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी और कडी कार्रवाई की मांग की.
बोरो चेयरमैन ने की हमले की निंदा
बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर ने पार्षद श्री अंसारी के ऊपर हुए हमले की निंदा करते हुए आरोपी हमलावरों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि रेलपार में नशा को कडाई से नियंत्रित किया जाना चाहिए. स्थानीय लोगों ने कहा कि रेलपार के गारु ई नदी में आयी बाढ़ के दौरान फजलू ब्रिज के पास इलेट्रिक ट्रांसफॉर्मर नदी में गिर गया था. जिससे इलाके की बिजली कई दिनों तक बाधित रही थी. उस दौरान कई लोगों में इजाज अहमद ने भी स्थानीय पार्षद श्री अंसारी को अपशब्द कहे थे. जिसके बाद पार्षद श्री अंसारी ने इजाज को अपने पार्टी कार्यालय में बुलाकर कडी फटकार लगायी थी. जिसके बाद इजाज ने भी पार्षद को देख लेने की धमकी दी थी.आसनसोल नार्थ थाना प्रभारी असीम मजूमदार ने कहा पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए अभियान चला रही है. जल्द ही गिरफ्तार किये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola