सहकारिता बैंक के घोटाले सामने आयेंगे शीघ्र
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सहकारिता सप्ताह के दौरान नितुड़िया मंआयोजित हुई परिचर्चा सरबड़ी में सहकारिता बैंक शीघ्र खोलने की घोषणा की चेयरमैन ने नितुरिया : निखिल भारत सहकारिता सप्ताह के दौरान रविवार को सरबडी स्थित संप्रीति सदन कम्युनिटी हाल में परिचर्चा आयोजित हुयी. विधायक सह पुरु लिया जिला सहकारिता बैंक के चेयरमैन पूर्ण चन्द्र बाउरी ने उद्घाटन किया. विधायक […]
विज्ञापन
सहकारिता सप्ताह के दौरान नितुड़िया मंआयोजित हुई परिचर्चा
सरबड़ी में सहकारिता बैंक शीघ्र खोलने की घोषणा की चेयरमैन ने
नितुरिया : निखिल भारत सहकारिता सप्ताह के दौरान रविवार को सरबडी स्थित संप्रीति सदन कम्युनिटी हाल में परिचर्चा आयोजित हुयी. विधायक सह पुरु लिया जिला सहकारिता बैंक के चेयरमैन पूर्ण चन्द्र बाउरी ने उद्घाटन किया.
विधायक श्री बाउरी ने कहा कि सहकारिता बैंक का लाभ सभी ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. सहकारिता आंदोलन को नये सिरे से किसानों तक ले जाने की पहल करनी होगी. उन्होंने कहा कि वाममोर्चा सरकार में सहकारी संस्थाओं में काफी घोटाला हुआ है. शीघ्र ही उनके खुलासे होंगे. कई सदस्यों ने ऋ ण लेकर लोन का राशि का भुगतान नही किया है.
ग्राम पंचायत स्तर पर सहकारी बैंक की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है. इसी के तहत नितुरिया के सरबडी में शीघ्र ही सहकारिता बैंक खोला जायेगा. रघुनाथपुर नगरपालिका के चेयरमैन भबेश चटर्जी, सहकारिता बैंक के निदेशक ज्योतिमय चटर्जी, राधेश्याम शाव, राम प्रसाद चक्रवती. विधि भूषण शांतिकारी, नितीश राउत, रामाशंकर सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










