बांग्ला विभाग का विदाई-स्वागत समारोह का आयोजन
आसनसोल : काजी नजरूल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में विश्वविद्यालय के बांग्ला विभाग ने ‘आने जाने- 2017 शिक्षक सम्मान समारोह’ का आयोजन गुरूवार को किया. इसका उदघाटन कुलपति डॉ साधन चक्रवर्ती ने किया. उदबोधनी संगीत से शुरूआत हुयी. रजिस्ट्रार डॉ अमित अब्राहम, उप रजिस्ट्रार डॉ चैताली दत्त, परीक्षा नियंत्रक डॉ अमिताभ चटर्जी, बांग्ला विभागाध्यक्ष डॉ […]
आसनसोल : काजी नजरूल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में विश्वविद्यालय के बांग्ला विभाग ने ‘आने जाने- 2017 शिक्षक सम्मान समारोह’ का आयोजन गुरूवार को किया. इसका उदघाटन कुलपति डॉ साधन चक्रवर्ती ने किया. उदबोधनी संगीत से शुरूआत हुयी. रजिस्ट्रार डॉ अमित अब्राहम, उप रजिस्ट्रार डॉ चैताली दत्त, परीक्षा नियंत्रक डॉ अमिताभ चटर्जी, बांग्ला विभागाध्यक्ष डॉ मोनालिसा दास, डॉ रंजूश्री पात्र,शीतल गांगूली, स्वपन कुमार दे, हिरनमय गांगूली,
श्रीतम मजूमदार, देब प्रसाद मित्र, महाश्वतेता चटर्जी आदि उपस्थित थी. कुलपति डॉ चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने अंग्रेजी में कुछ पुस्तकें लिखीं हैं. परंतु अब वे बांग्ला भाषा में भी पुस्तकें लिख रहे हैं. उन्होंने सभी भाषाओं को समान और सम्मानित बताते हुए कहा कि मातृभाषा में लेखन में जो संतुष्टि और आत्म अनुभूति होती है वह दूसरी भाषाओं में नहीं है. उन्होंने बांग्ला भाषा एवं संस्कृति के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने पर जोर दिया. . कवि काजी नजरूल और रवींद्र नाथ टैगोर के उदाहरण देते हुए
उन्होंने कहा कि इन महान कवियों ने बंगला का गौरव पूरे विश्व में लहराया है. डॉ चक्रवर्ती ने चौथे सेमेस्टर के स्टूडेंटस द्वारा भेंट किये गये कवि नजरूल और पीएचडी स्कोलर द्वारा दिये गये रवींद्र नाथ टैगोर के फोटो को अनावरण किया. स्टूडेंटसों ने छउ नृत्य प्रस्तुत किया. चौथे सेमेस्टर का पाठयक्रम पूरा कर पास करने वाले स्टूडेंटस को विदाई और प्रथम सेमेस्टर के स्टूडेंटसों का स्वागत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










