बोरो चेयरमैन ने रेलपार के विभिन्न इलाकों में सफाई का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक ने पढ़ाया संरक्षा का पाठ आसनसोल. मंडल रेल प्रबंधक(आसनसोल)पीके मिश्रा ने सोमवार को अंडाल स्थित रेलवे अधिकारी क्लब में संरक्षा संगोष्ठी संचालित की. इसमें काफी संख्या में गैंगमैन, ट्रैकमैन, की-मैन, मेट और रेलपथ निरीक्षक शामिल हुये. उनके साथ संरक्षा विषयक गहन बातचीत हुयी. संगोष्ठी में रेलवे परिसरों में घटित हाल की घटनाओं […]

विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक ने पढ़ाया संरक्षा का पाठ
आसनसोल. मंडल रेल प्रबंधक(आसनसोल)पीके मिश्रा ने सोमवार को अंडाल स्थित रेलवे अधिकारी क्लब में संरक्षा संगोष्ठी संचालित की.
इसमें काफी संख्या में गैंगमैन, ट्रैकमैन, की-मैन, मेट और रेलपथ निरीक्षक शामिल हुये. उनके साथ संरक्षा विषयक गहन बातचीत हुयी. संगोष्ठी में रेलवे परिसरों में घटित हाल की घटनाओं के मूल कारणों का पता लगाकर उस पर विश्लेषणात्मक चर्चा हुयी. मंडल रेल प्रबंधक ने उपस्थित लोगों को संरक्षा का पाठ पढ़ाया तथा ड्यूटी निष्पादन के दौरान अमूल्य जान व माल को बचाने के उद्देश्य से उन्हें हरसंभव निवारक उपाय करने का निर्देश दिया.
वरीय मंडल इंजीनियर(समन्वय) एमके मीना भी संगोष्ठी में उपस्थित थे. श्री मिश्र ने अंडाल स्थित सहायक इंजीनियर कार्यालय, लॉबी और रनिंग रूम का भी निरीक्षण किया. उन्होंने लोको पायलटों और सहायक लोको पायलटों के साथ बातचीत की तथा संरक्षा संबंधी निर्देश दिये और साथ ही उनकी शिकायतों/परिवादों का समाधान करने का प्रयास किया.
उन्होंने इंजीनियरिंग, संरक्षा और बिजली विभागों के पर्यवेक्षकों तथा कर्मचारियों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में भी दैनिक कामकाज में संरक्षा और समस्त संरक्षा मानकों के समुचित अनुरक्षण पर बल दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola