झारखंड में बदला मौसम: वज्रपात और दीवार गिरने से चार की मौत, 25 जून तक अलर्ट जारी 

Updated:
विज्ञापन
बारिश से भीगी शहर की सड़क और आवाजाही करते वाहन (AI IMAGE)

Jharkhand Weather News: झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. वज्रपात और दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग ने 25 जून तक येलो अलर्ट जारी कर बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather News: मॉनसून के थोड़ा सक्रिय होने के कारण झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है. बीते शुक्रवार को सबसे अधिक बहरागोड़ा में 18 मिमी बारिश हुई, जबकि राजधानी रांची में सुबह और शाम में लगभग तीन मिमी और मेदिनीनगर में दो मिमी बारिश हुई. 

आपके शहर में

विज्ञापन

चार जिलों में वज्रपात से 4 की मौत, कई घायल 

गढ़वा, कोडरमा, गुमला, लातेहार में वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गई. गढ़वा में शुक्रवार को वज्रपात से धुरकी थाना क्षेत्र के तेतमा गांव निवासी मोहन गोंड की बेटी चंदा कुमारी (18) की मौत हो गई. जबकि टेढ़ी हरैया गांव निवासी तौहीद अंसारी वज्रपात से घायल हो गया है. इसी प्रकार डोमचांच के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया में ईंट की दीवार गिरने से आरती देवी (40 वर्ष) पति राजू मेहता की मौत हो गई, जबकि लातेहार स्थित हेरहंज सलैया पंचायत मारी गांव में वज्रपात से सरोज गंझू (35 वर्ष) की मौत हो गई. इसके अलावा, गुमला जिले के पालकोट प्रखंड की कोलेंग पंचायत अंतर्गत चिरोडीह गांव निवासी वृद्ध सैबू भोगता की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई. पलामू के पाटन में साप्ताहिक बाजार में वज्रपात से पांच लोग घायल हो गए. 

25 जून तक येलो अलर्ट, बारिश और वज्रपात की संभावना 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 जून को गढ़वा, पलामू और चतरा में तापमान बढ़ने की संभावना है, जबकि शेष भागों में आकाश में बादल छाये रहने, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. वहीं राज्य के अलग अलग हिस्सों में 25 जून तक आकाश बादल छाये रहने, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज हवा चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

झारखंड में बारिश 56% कम, तापमान में उतार-चढ़ाव

1 से 19 जून तक झारखंड में सामान्य से 56% कम बारिश हुई है. राज्य में इस दौरान अब तक 37.1 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 83.7 है. मेदिनीनगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा. जिसमें पिछले 24 घंटे में 1.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है. जबकि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 3.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई.

यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola