बस से 250 रुपये, ट्रेन से सिर्फ 55 रुपये! हटिया-बानो के बीच पहली बार चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा टाइम टेबल

Updated:
विज्ञापन

स्टेशन पर खड़ी ट्रेन. फोटो- सोशल मीडिया

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हटिया-बानो के बीच पहली बार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ₹55 के किराए वाली यह ट्रेन ग्रामीण यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी. ट्रेन 1 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी.

विज्ञापन

रांची. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हटिया-बानो-हटिया के बीच पहली बार इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. हटिया-बानो-हटिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 08631/08632 का परिचालन एक सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूजा स्पेशल के रूप में चलेगी

पहले यह ट्रेन एक से 30 सितंबर तक संभावित भीड़ को देखते हुए चलायी जायेगी, जबकि एक अक्तूबर से 30 नवंबर तक यह ट्रेन पूजा स्पेशल के रूप में चलेगी. ट्रेन कुल 91 ट्रिप लगायेगी. हटिया-बानो-हटिया के वीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का किराया 55 रुपया होगा. जबकि, रांची से बानो का किराया बस भाड़ा 240 रुपये है.

सुबह हटिया से खुलेगी ट्रेन

रेलवे के अनुसार, हटिया-बानो सेंजर (08631) हटिया-बानो अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 08631 सुबह 9:15 बजे हटिया स्टेशन से रवाना होगी. यह ट्रेन रास्ते में बालसिरिंग, लोदमा, कर्रा, गोविंदपुर रोड, बकसपुर, पोकला, पकरा, कुरकुरा और महाबुआंग स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन सुबह 11:30 बजे बानो पहुंचेगी.

वापसी में बानो-हटिया स्पेशल ट्रेन संख्या 08632 शाम 4:30 बजे बानो से रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 7:00 बजे हटिया पहुंचेगी.

छह सामान्य कोच और दो एसएलआरडी कोच होंगे

रेलवे के अनुसार, इस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन में दो एसएलआरडी कोच और छह सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे. ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी, जिससे यात्री सामान्य टिकट लेकर सफर कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: झारखंड में रांची समेत कई जगहों पर भारी बारिश, वज्रपात से पांच लोगों की मौत

ग्रामीण यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रांची मंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह ने कहा कि हटिया-बानो-हटिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के संचालन से ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. वहीं, दक्षिण-पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने इस फैसले के लिए रांची मंडल के डीआरएम और दक्षिण-पूर्व रेलवे के अधिकारियों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि हटिया से बानो के बीच नियमित अनारक्षित ट्रेन की सुविधा ग्रामीण क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग थी. रेलवे ने यात्रियों की मांग और क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए यह सकारात्मक पहल की है.

इस ट्रेन के शुरू होने से बानो, कर्रा, तोरपा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. लंबे समय से इस रूट पर नियमित अनारक्षित ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी. रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को बस की तुलना में कम किराये में सफर करने का विकल्प मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan Special: भाई की जिंदगी बचाने के लिए बहन ने दे दी अपनी एक किडनी, बोली- भाई से बढ़कर कुछ नहीं

हटिया-बानो ट्रेन का पूरा टाइम टेबल

स्टेशन पहुंचने/छूटने का समय

हटिया से प्रस्थान सुबह 9:15 बजे

बालसिरिंग सुबह 9:30 बजे

लोदमा सुबह 9:41 बजे

कर्रा सुबह 9:53 बजे

गोविंदपुर रोड सुबह 10:06 बजे

बकसपुर सुबह 10:20 बजे

पोकला सुबह 10:30 बजे

पकरा सुबह 10:38 बजे

कुरकुरा सुबह 10:48 बजे

महाबुआंग सुबह 11:00 बजे

बानो आगमन सुबह 11:30 बजे

बानो से हटिया वापसी का टाइम टेबल स्टेशन पहुंचने/छूटने का समय

बानो से प्रस्थान शाम 4:30 बजे

महाबुआंग शाम 4:40 बजे

कुरकुरा शाम 4:50 बजे

पकरा शाम 5:00 बजे

पोकला शाम 5:08 बजे

बकसपुर शाम 5:16 बजे

गोविंदपुर शाम 5:30 बजे

कर्रा शाम 5:43 बजे

लोदमा शाम 5:58 बजे

बालसिरिंग शाम 6:10 बजे

हटिया आगमन शाम 7:00 बजे



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola