मुंगेर के कर्पूरानाथ महादेव मंदिर में दर्शन मात्र से पूरी होती है मनोकामना, जानें धार्मिक महत्व

Updated:
विज्ञापन

कर्पूरानाथ महादेव मंदिर

Aaj Ka Darshan: मुंगेर के असरगंज स्थित कर्पूरानाथ महादेव मंदिर में सच्चे मन से पूजा करने पर मनोकामना पूरी होने की मान्यता है. जानें मंदिर का इतिहास, धार्मिक महत्व और दर्शन की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

असरगंज (मुंगेर) हिमांशु कुमार सिंह की रिपोर्ट

Aaj Ka Darshan: मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड के कमरांय गांव के समीप स्थित कर्पूरानाथ महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. मान्यता है कि इस स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन और पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. यही कारण है कि यहां पूरे वर्ष श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है.

200 वर्ष पुराना है मंदिर का इतिहास

ग्रामीण बुजुर्गों के अनुसार, कर्पूरानाथ महादेव मंदिर का इतिहास करीब 200 वर्ष पुराना है. बताया जाता है कि इस स्थान पर खुदाई के दौरान शिवलिंग प्रकट हुआ था. ग्रामीणों ने शिवलिंग को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. बाद में सुलतानगंज के तत्कालीन जागीरदार रंगलाल मुरारका और ग्रामीणों के सहयोग से यहां मंदिर का निर्माण कराया गया.

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह शिवलिंग स्वयंभू है और इसका धार्मिक महत्व अत्यंत विशेष है.

कांवरियों का पहला पड़ाव था कर्पूरानाथ धाम

सड़क मार्ग विकसित होने से पहले सुलतानगंज से देवघर जाने वाले कांवरियों का पहला विश्राम स्थल यही मंदिर हुआ करता था. श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर इसी मार्ग से बाबा बैद्यनाथ धाम जाते थे. यात्रा के दौरान कांवरिये यहां विश्राम करने के बाद भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आगे की यात्रा शुरू करते थे.

कहा जाता है कि महाराजा कृष्णानंद और बनेली महाराज ने भी कई बार इस मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया था.

यह भी पढ़ें: Bihar Township Land Ban: जमीन बेचनी है तो मत घबराइए, बंदी के बीच अब आवास बोर्ड खरीदेगा आपकी जमीन

हर सोमवार गूंजता है भजन-कीर्तन

कर्पूरानाथ महादेव मंदिर में प्रत्येक सोमवार को भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है. इसमें आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं. सावन और महाशिवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूब जाता है.

यह भी पढे़ं: बिहार: कौन हैं IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा? जिनके ठिकानों पर SVU ने की बड़ी छापेमारी

महाशिवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां वार्षिक महोत्सव आयोजित किया जाता है. इस दौरान हजारों श्रद्धालु सुलतानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय स्तर पर दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा के भी इंतजाम किए जाते हैं.

Aaj Ka Darshan: श्रद्धालुओं के लिए जरूरी जानकारी

मंदिर असरगंज प्रखंड मुख्यालय के उत्तरी सीमा पर कमरांय गांव के पूर्वी भाग में स्थित है.
प्रत्येक सोमवार को विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन होता है.
महाशिवरात्रि पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है.
दर्शन के लिए सुबह और शाम का समय श्रद्धालुओं के बीच अधिक लोकप्रिय है.

यह भी पढे़ं: बिहार: अब हेलीकॉप्टर से पहुंच सकेंगे वाल्मीकिनगर, VTR को मिलेगा हेली टूरिज्म का नया पंख

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन