मुंगेर के मॉडल सदर अस्पताल की दोनों लिफ्टें ठप, मरीज और परिजन परेशान

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

लिफ्ट के बाहर खड़े लोग.

Munger Sadar Hospital Lift Not Working: जिस अस्पताल को ‘मॉडल’ बनाकर बेहतर सुविधाओं का दावा किया गया था, वहीं अब मरीजों को सीढ़ियां चढ़कर इलाज के लिए जाना पड़ रहा है. दोनों लिफ्टें ठप होने से अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

Munger Sadar Hospital Lift Not Working: मुंगेर मॉडल सदर अस्पताल में पिछले दो दिनों से दोनों लिफ्टें खराब पड़ी हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर गंभीर मरीज, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग मरीज सबसे अधिक प्रभावित हैं. अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना बना चुनौती

अस्पताल के आईसीयू, प्रसव वार्ड और अन्य महत्वपूर्ण विभाग ऊपरी मंजिलों पर स्थित हैं. सामान्य परिस्थितियों में मरीजों को लिफ्ट के जरिए आसानी से इन वार्डों तक पहुंचाया जाता है, लेकिन दोनों लिफ्ट बंद होने के कारण अब स्थिति कठिन हो गई है.

गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के सहारे सीढ़ियों से ऊपर ले जाना पड़ रहा है, जिससे न केवल मरीजों को परेशानी हो रही है, बल्कि स्वास्थ्यकर्मी भी अतिरिक्त दबाव में काम कर रहे हैं.

गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत

सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है. प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को दर्द और असहज स्थिति में सीढ़ियां चढ़कर प्रसव वार्ड तक जाना पड़ रहा है. परिजनों का कहना है कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक और असंवेदनशील है.

मरीजों ने उठाये प्रबंधन पर सवाल

अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं, ऐसे में लिफ्ट जैसी आवश्यक सुविधा का बंद होना गंभीर लापरवाही माना जा रहा है. मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और जल्द मरम्मत की मांग की है.

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी गंभीर मरीज की जान भी खतरे में पड़ सकती है.

प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रबंधन समस्या के प्रति गंभीर नहीं है और लापरवाही बरत रहा है. उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद लिफ्टों की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे मरीज लगातार परेशान हो रहे हैं.

तत्काल मरम्मत की मांग

मरीजों और उनके परिजनों ने मांग की है कि दोनों लिफ्टों की तुरंत मरम्मत कराई जाए, ताकि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले लोगों को राहत मिल सके और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चल सकें.

Also Read :मुंगेर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज, कुलपति ने अधिकारियों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन