छपरा से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन शुरू, रेल मंत्री बोले-बिहार में रेलवे को हर साल 10 हजार करोड़ दे रहे हैं
रेल मंत्री और मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्री
Chhapra Anand Vihar Train : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छपरा जंक्शन से नई ट्रेनों का शुभारंभ करते हुए बिहार के लिए कई बड़े रेल प्रोजेक्ट्स का एलान किया है.
छपरा से प्रभात किरण हिमांशु, हरि प्रकाश मिश्रा और दिघवारा से अमित की रिपोर्ट
Chhapra Anand Vihar Train : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छपरा जंक्शन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेन समेत तीन प्रमुख ट्रेनों का उद्घाटन किया. यह तीनों ट्रेनें छपरा, बनारस व मऊ रेलवे स्टेशन से निर्धारित शेड्यूल पर चलेंगी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द बिहार में भी बुलेट ट्रेन चलेगी. दिल्ली से पटना की यात्रा में 4 घंटे 41 मिनट में तय हो जायेगी. यह बुलेट ट्रेन दिल्ली, लखनऊ, बनारस, पटना सिलीगुड़ी रूट पर चलेगी. इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है.
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विजन के तहत बिहार को हर साल रेलवे विकास के लिए 10 हजार करोड़ का बजट दिया जा रहा है. वर्तमान में बिहार के अलग-अलग रूटों से 14 वंदे भारत और सबसे अधिक अमृत भारत ट्रेनें चल रही हैं.

Chhapra News : आगमन से पहले स्टेशनों पर मुस्तैदी
रेल मंत्री व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सोनपुर-छपरा रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर शुक्रवार को रेल प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा. दिघवारा स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखे और भीषण गर्मी के बीच सभी विभागों के स्टॉफ अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए. आरपीएफ के जवान पूर्वी व पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के समीप तथा दोनों प्लेटफार्म पर कड़ी धूप में तैनात रहे. दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर जब रेल मंत्री का विशेष सैलून दिघवारा से छपरा की ओर प्रस्थान कर गया, तब रेल कर्मियों ने राहत की सांस ली. विशेष सैलून में रेल मंत्री व मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए आम रेलयात्री बेहद उत्साहित दिखे.

जंक्शन पर चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
रेल मंत्री व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शुक्रवार को छपरा जंक्शन पर सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए गए थे. पूरे स्टेशन परिसर को सुरक्षा घेरे में रखकर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम से जांच कराई गई. सारण के एसएसपी विनीत कुमार, आरपीएफ के आईजी, रेल एसपी बीणा कुमारी और डीएसपी मो. शाहकार खान ने सुबह से ही जंक्शन पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. प्लेटफार्म और प्रवेश द्वारों पर आरपीएफ की विभिन्न बटालियनों को तैनात कर सघन जांच चलाई गई. वहीं ट्रेनों की सुरक्षा के लिए महिला आरपीएफ प्रभारी आरती सहित कुल 19 सुरक्षा कर्मियों को स्कॉर्ट के रूप में तैनात किया गया था.
Also Read : विदेश से सीवान लौटे इकलौते बेटे की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव, शरीर पर चोट के निशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










