सारण में भाकपा ने निकाली पदयात्रा, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ की नारेबाजी

Updated:
विज्ञापन

पद यात्रा पद यात्रा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने सारण में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ पदयात्रा निकाली. महंगाई, बेरोजगारी और कॉरपोरेट लूट जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में प्रस्तावित रैली का आह्वान किया.

विज्ञापन

Saran News: मकेर प्रखंड के नंदन कैतुका पंचायत के सुल्तानगंज में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(भाकपा) के आह्वान पर शनिवार को पदयात्रा निकाली गयी. जिला सचिव राम बाबू सिंह के नेतृत्व में निकली पदयात्रा सुल्तानगंज से शुरू होकर भूखल चौक, चकिया, कपशहर और फुलवरिया गांव तक पहुंची. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की और लोगों को जागरूक किया. साथ ही दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया गया.

महंगाई, बेरोजगारी और कॉरपोरेट लूट को लेकर सरकार पर निशाना

पदयात्रा को संबोधित करते हुए भाकपा के जिला सचिव राम बाबू सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल का हिसाब अब जनता मांगेगी. ये 12 साल महंगाई, बेरोजगारी और कॉरपोरेट लूट के साल रहे हैं. अब जनता चुप नहीं बैठेगी और सड़क पर उतरकर अपना हक लेगी.

उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी का जीवन मुश्किल हो गया है. रोजगार के अवसर कम हुए हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य महंगे हुए हैं तथा किसानों की जमीन छीने जाने की स्थिति बनी हुई है. उन्होंने लोगों से सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की.

इसे भी पढ़ें: सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के भतीजे की दवा दुकान में चोरी, शटर तोड़कर 2.67 लाख कैश ले गए चोर; CCTV में पूरी वारदात

6 से 15 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी पदयात्रा का आह्वान

भाकपा की ओर से 6 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक राष्ट्रव्यापी पदयात्रा का आह्वान किया गया है. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव, हाट-बाजार और चौक-चौराहों पर जाकर लोगों को सरकार की नीतियों और कथित नाकामियों से अवगत करा रहे हैं. पदयात्रा के माध्यम से लोगों को पार्टी के कार्यक्रमों से जोड़ने और आगामी आंदोलन में भाग लेने की अपील भी की जा रही है.

11 सितंबर को दिल्ली में रैली का आह्वान

जिला सचिव राम बाबू सिंह ने कहा कि भाकपा की ओर से 11 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'दिल्ली चलो' ऐतिहासिक रैली का आह्वान किया गया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली में शामिल होने की अपील की.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

पदयात्रा में अंचल सचिव मोहन राय, सहाय अंचल सचिव सुरेंद्र राम, बलिराम राम, चंदा मियां, अली हुसैन, मुन्ना सिंह, सुरेंद्र महतो, इराजा खातून, मैमून निशा, प्रमिला देवी, कांति देवी, ललिता देवी, नीतू देवी, पान पतिया देवी, राम कुआरी कुअर, समपरिया देवी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.

इसे भी पढ़ें: हुजूर! बेटियों की पीड़ा कौन सुनेगा? कटेया के स्कूल में टॉयलेट बंद, झाड़ियों का सहारा लेने को मजबूर छात्राएं


विज्ञापन
Vijay Kumar Pand

लेखक के बारे में

By Vijay Kumar Pand

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन