Bihar Township Land Ban: जमीन बेचनी है तो मत घबराइए, बंदी के बीच अब आवास बोर्ड खरीदेगा आपकी जमीन
जमीन खरीद-बिक्री की जानकारी लेते लोग, फोटो- एआई जेनरेटेड
Bihar Township Land Ban: बिहार सरकार ने सैटलाइट टाउनशिप के लिए लागू जमीन बंदी के बीच बड़ी राहत दी है. जरूरतमंद भूस्वामियों की जमीन अब आवास बोर्ड खरीदेगा. साथ ही सरकारी विकास परियोजनाओं और पहले से चल रहे कार्यों को प्रतिबंध से बाहर रखा गया है. पढ़ें पूरी खबर…
Bihar Township Land Ban: बिहार में सैटलाइट टाउनशिप परियोजनाओं को लेकर लागू जमीन बंदी के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने उन लोगों को राहत देने का ऐलान किया है जो जमीन की खरीद-बिक्री और हस्तांतरण पर लगी रोक से प्रभावित हो रहे थे. नगर विकास एवं आवास विभाग का कहना है कि विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ आम लोगों के हितों का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा.
आवास बोर्ड के माध्यम से होगी खरीदारी

नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि जिन भूस्वामियों को किसी कारणवश तत्काल धनराशि की आवश्यकता है, उनकी जमीन बिहार राज्य आवास बोर्ड के माध्यम से खरीदी जाएगी. इसके लिए इच्छुक लोगों को आवेदन देना होगा. आवास बोर्ड इस पूरी प्रक्रिया के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार कर रहा है, ताकि जमीन खरीद में पूरी पारदर्शिता बनी रहे.
यह भी पढे़ं: श्मशान से अधजला शव उठा ले गयी पुलिस, जल्दबाजी में हो रहा था अंतिम संस्कार
जरूरतमंद जमीन मालिकों को मिलेगी राहत
सरकार का दावा है कि इस व्यवस्था से उन किसानों और जमीन मालिकों को राहत मिलेगी जो आर्थिक जरूरतों के कारण अपनी जमीन बेचना चाहते हैं, लेकिन जमीन बंदी की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहे थे.
मंत्री ने कहा कि सरकार किसी भी भूस्वामी के हितों को नुकसान नहीं होने देगी. जरूरतमंद लोगों की जमीन उचित प्रक्रिया के तहत खरीदी जाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा.
यह भी पढे़ं: सावन 2026: बाबा गरीबनाथ धाम आने वाले कांवरियों के लिए तैयार हो रहा रूट, यहां ठहरेंगे श्रद्धालु
विकास परियोजनाओं पर नहीं लगेगा ब्रेक

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि राज्य और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं के लिए जमीन की आवश्यकता होने पर भूमि हस्तांतरण की अनुमति दी जाएगी. इसके अलावा जिन परियोजनाओं पर पहले से काम चल रहा है, उन्हें भी प्रतिबंध के दायरे से बाहर रखा गया है.
सरकार का मानना है कि इससे सड़क, आवास, शहरी विकास और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े कार्य प्रभावित नहीं होंगे और परियोजनाएं तय समय पर पूरी की जा सकेंगी.
मानसून से पहले नगर निकायों को अलर्ट

सैटलाइट टाउनशिप और जमीन बंदी के मुद्दे के साथ-साथ सरकार ने मानसून को लेकर भी तैयारी तेज कर दी है. मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि सभी नगर निकायों को जलजमाव और बारिश से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए पहले से तैयारी करने का निर्देश दिया गया है.
विभाग लगातार समीक्षा बैठकें कर रहा है और स्थानीय प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं.
यह भी पढे़ं: बिहार: प्रोफेसर बहाली का नया नियम, गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म, मैट्रिक से पीएचडी तक के जुड़ेंगे मार्क्स
सोशल मीडिया पर शिकायत भेजने की अपील

पटना समेत कई शहरों में जर्जर सड़कों और जलजमाव की शिकायतों पर मंत्री ने कहा कि लोग सोशल मीडिया के माध्यम से सीधे अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि वह खुद ऐसे मामलों की निगरानी कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब भी कर रहे हैं.
बिहार की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
राजनीतिक जानकार इस फैसले को सरकार की “विकास के साथ विश्वास” रणनीति के रूप में देख रहे हैं. एक ओर सरकार सैटलाइट टाउनशिप जैसी बड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाना चाहती है, वहीं दूसरी ओर जमीन मालिकों की चिंताओं को दूर करने का भी प्रयास कर रही है.
यह भी पढे़ं: Muzaffarpur BPSC Teacher: सरकारी टीचर बनते ही बदल गयी पत्नी, पति संग रहने से किया इनकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










