डेहरी EO हत्याकांड: दानापुर में श्रद्धांजलि सभा में उठी दो करोड़ मुआवजा-सरकारी नौकरी की मांग, दोषियों को फास्ट ट्रायल में फांसी...

Updated:
विज्ञापन

दानापुर में श्रद्धांजलि सभा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डेहरी-ऑन-सोन नगर परिषद के ईओ विमल कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में दानापुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस दौरान दो करोड़ रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी और दोषियों को फास्ट ट्रायल में फांसी देने की मांग की गई.

विज्ञापन

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट EO Murder Case : डेहरी-ऑन-सोन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को दानापुर के गोला रोड टी-प्वाइंट स्थित गंगा कुटीर अपार्टमेंट परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस दौरान दिवंगत ईओ के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. सभा में राज्यभर के नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी शामिल हुए.

विज्ञापन

दोषियों को फास्ट ट्रायल में फांसी देने की मांग

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए ईओ सुशील कुमार ने कहा कि विमल कुमार की हत्या बेहद जघन्य अपराध है. उन्होंने राज्य सरकार से घटना में शामिल चालक समेत सभी आरोपितों की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा फास्ट ट्रायल के माध्यम से दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की.

पीड़ित परिवार को दो करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

सभा में वक्ताओं ने दिवंगत ईओ के आश्रितों को दो करोड़ रुपये का मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए.

सभी ईओ की सुरक्षा बढ़ाने की उठी मांग

ईओ सुशील कुमार ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए राज्य के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए. उन्होंने बताया कि सरकार ने नगर निकायों में सशस्त्र बल तैनात करने की पहल की है और सभी ईओ को आर्म्स लाइसेंस देने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं. उन्होंने इसे सकारात्मक कदम बताते हुए सभी ईओ को अंगरक्षक उपलब्ध कराने की भी मांग की.

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लेती है तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा. साथ ही बताया कि मगध रेंज के आईजी ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है.

ये रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में ईओ पंकज कुमार, संजीव कुमार, पुष्कर कुमार, डॉ. अनुपमा कुमारी, राज्यभर के विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद के पूर्व उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजनाथ जायसवाल उर्फ राजू जायसवाल, सोनू बाबा, राजीव रंजन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : EO विमल कुमार हत्याकांड: ‘टॉयलेट नहीं जाने दिया, गाली दी, गुस्से में कर दी हत्या’, ड्राइवर ने बतायी पूरी कहानी



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन