फरीदाबाद ATM कटिंग कांड में सीवान से तीन गिरफ्तार, बिहार STF और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा के फरीदाबाद में हुए चर्चित ATM कटिंग कांड के तीन मुख्य आरोपी बिहार के सीवान से गिरफ्तार किए गए हैं. बिहार STF और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में यह बड़ी सफलता हासिल की है. पूछताछ में गिरोह से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है.
सीवान: हरियाणा के फरीदाबाद में हुए चर्चित ATM कटिंग कांड मामले में बिहार एसटीएफ और हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र से तीन वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई उत्तर टोला निवासी अभिषेक कुमार, विशाल कुमार और विकास कुमार के रूप में हुई है.
गोरेयाकोठी में छापेमारी कर दबोचे गए आरोपित
बिहार एसटीएफ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दो अगस्त को एसटीएफ की विशेष टीम ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस के अनुसार, तीनों फरीदाबाद ATM कटिंग कांड में वांछित थे.
गैस कटर से ATM काटकर चोरी का आरोप
बताया जाता है कि फरीदाबाद के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गैस कटर मशीन की मदद से ATM को काटकर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली थी. घटना के बाद हरियाणा पुलिस ने कांड संख्या 526/26 के तहत बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी.
जांच के दौरान पुलिस को तीनों आरोपितों की घटना में संलिप्तता के संबंध में जानकारी मिली. इसके बाद हरियाणा पुलिस ने बिहार एसटीएफ से संपर्क कर कार्रवाई की.
पूछताछ में मिल सकते हैं गिरोह से जुड़े सुराग
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान ATM चोरी गिरोह के अन्य सदस्यों और वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है.
पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











