हसनपुरा में गमगीन माहौल में मनाया गया चेहल्लुम, जंजीरी मातम कर युवाओं ने दी इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

उसरी खुर्द में जंजीर से मातम करते युवा

हसनपुरा सहित प्रखंड क्षेत्र में हजरत इमाम हुसैन अ.स. और उनके साथियों की शहादत की याद में चेहल्लुम पूरी अकीदत से मनाया गया. उसरी खुर्द में युवाओं ने जंजीरी मातम कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. प्रशासन की सतर्कता से आयोजन शांतिपूर्ण रहा.

विज्ञापन

Siwan News: नगर पंचायत हसनपुरा सहित प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हजरत इमाम हुसैन अ.स. और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में चेहल्लुम पूरी अकीदत और गमगीन माहौल में मनाया गया. शहादत के 40वें दिन आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से मातमी जुलूस निकाले गए.

हसनपुरा, उसरी खुर्द और मंद्रापाली से निकले जुलूस

चेहल्लुम को लेकर सुबह से ही हसनपुरा, उसरी खुर्द, मंद्रापाली सहित कई इलाकों में धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गई थीं. विभिन्न चौकों और इमामबाड़ों से ताजिया और अलम निकाले गए. वहीं उलेमाओं ने मजलिस के दौरान जिक्र-ए-हुसैन करते हुए कर्बला की शहादत और इंसानियत के संदेश को लोगों तक पहुंचाया.

मजलिस में शामिल अकीदतमंदों ने गम-ए-हुसैन मनाते हुए मातम किया.

उसरी खुर्द में युवाओं ने किया जंजीरी मातम

उसरी खुर्द में युवाओं ने परंपरा के अनुसार जंजीरी मातम कर हजरत इमाम हुसैन अ.स. के प्रति अपनी अकीदत पेश की. इस दौरान पूरा क्षेत्र "या हुसैन, या हुसैन" की सदाओं से गूंज उठा.

मातमी जुलूस में शामिल लोग ताजिया और अलम के साथ नौहा पढ़ते हुए निर्धारित मार्गों से होकर कर्बला पहुंचे, जहां पारंपरिक रस्में अदा की गईं.

पारंपरिक करतब रहे आकर्षण का केंद्र

हसनपुरा, अरंडा, गोला बाजार और उसरी बाजार में ढोल, बनैठी, तलवारबाजी और सीपड़ के पारंपरिक प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे. जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए.

प्रशासन रहा अलर्ट, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ आयोजन

चेहल्लुम को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. अधिकारियों ने जुलूस के मार्गों की लगातार निगरानी की.

प्रशासनिक सतर्कता और आपसी भाईचारे के कारण चेहल्लुम का आयोजन पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन


विज्ञापन
उमाशंकर राम

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन