सीवान के मैरवा में किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Siwan News: सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

घर में घुसकर वारदात का आरोप

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, आरोपी युवक किराये के मकान में रहता था. आरोप है कि सोमवार की रात करीब 11:30 बजे वह घर में घुस गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया.

पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन जाग गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

आरोपी पर धमकी देने का भी आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी द्वारा घटना के बाद जान से मारने की धमकी दी जा रही थी, जिससे पूरा परिवार दहशत में था. घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले में आरोपी की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी सूरज मद्देशिया के रूप में हुई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

मैरवा थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन


विज्ञापन
राजन कुमार

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन