Railway News: मोकामा-सिमरिया पुल पर NI कार्य के चलते 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बदला सैकड़ों ट्रेनों का रूट, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर।

Railway News: मोकामा-सिमरिया दो-लेन रेल पुल पर नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा. इस दौरान सैकड़ों महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग बदला गया है. यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने वैकल्पिक रूट तय किए हैं.

विज्ञापन

Railway News: नये मोकामा-सिमरिया टू-लेन रेल पुल पर 19 सितंबर से 04 अक्टूबर तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा. इस दौरान 21 सितंबर से नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य शुरू किया जाएगा. इसके चलते रेलवे ने सैकड़ों महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव (रूट डायवर्जन) किया है, ताकि रेल यात्रियों को कम से कम असुविधा हो.

पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर मुख्यालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने इस संबंध में आधिकारिक विभागीय जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान ट्रेनें परिवर्तित मार्गों से चलाई जाएंगी.

19 व 20 सितंबर 2026 को परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

19 सितंबर 2026:

  • गाड़ी सं. 15667 गांधीधाम–कामाख्या एक्सप्रेस: वाया दानापुर–पाटलिपुत्र–हाजीपुर–शाहपुर पटोरी.

20 सितंबर 2026:

  • गाड़ी सं. 13006 अमृतसर–हावड़ा मेल: वाया बख्तियारपुर–बिहारशरीफ–शेखपुरा–किउल.
  • गाड़ी सं. 13038 देहरादून–हावड़ा एक्सप्रेस: वाया ग्रैंड कॉर्ड.
  • गाड़ी सं. 13047 हावड़ा–प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस: वाया किउल–शेखपुरा–बिहारशरीफ–बख्तियारपुर.
  • गाड़ी सं. 15657 दिल्ली–कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल: वाया ग्रैंड कॉर्ड–किउल–गया.
  • गाड़ी सं. 15658 कामाख्या–दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल: वाया किउल–गया–ग्रैंड कॉर्ड.
  • गाड़ी सं. 22564 उधना–जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस: वाया दानापुर–पाटलिपुत्र–हाजीपुर–मुजफ्फरपुर–समस्तीपुर.

21 व 22 सितंबर 2026 को बदले रूट से चलने वाली ट्रेनें

21 सितंबर 2026:

  • गाड़ी सं. 12303 हावड़ा–नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस: वाया किउल–शेखपुरा–बिहारशरीफ–बख्तियारपुर.
  • गाड़ी सं. 12435 जयनगर–आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस: वाया समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर–पाटलिपुत्र–दानापुर.
  • गाड़ी सं. 13006 अमृतसर–हावड़ा मेल: वाया बख्तियारपुर–बिहारशरीफ–शेखपुरा–किउल.
  • गाड़ी सं. 13037 हावड़ा–देहरादून एक्सप्रेस: वाया ग्रैंड कॉर्ड.
  • गाड़ी सं. 13038 देहरादून–हावड़ा एक्सप्रेस: वाया ग्रैंड कॉर्ड.
  • गाड़ी सं. 13047 हावड़ा–प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस: वाया किउल–शेखपुरा–बिहारशरीफ–बख्तियारपुर.
  • गाड़ी सं. 13208 पटना–जसीडीह एक्सप्रेस: वाया बख्तियारपुर–बिहारशरीफ–शेखपुरा–किउल.
  • गाड़ी सं. 13281 डिब्रूगढ़–राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस: वाया शाहपुर पटोरी–पाटलिपुत्र–पटना.
  • गाड़ी सं. 13334 पटना–दुमका एक्सप्रेस: वाया बख्तियारपुर–बिहारशरीफ–शेखपुरा–किउल.
  • गाड़ी सं. 15510 पटना–ललितग्राम राज्यरानी एक्सप्रेस: वाया पाटलिपुत्र–हाजीपुर–शाहपुर पटोरी.
  • गाड़ी सं. 15657 दिल्ली–कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल: वाया ग्रैंड कॉर्ड–गया-किउल.
  • गाड़ी सं. 15658 कामाख्या–दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल: वाया किउल-गया–ग्रैंड कॉर्ड.
  • गाड़ी सं. 22234 पटना–न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस: वाया पाटलिपुत्र–हाजीपुर–शाहपुर पटोरी.
  • गाड़ी सं. 22406 आनंद विहार टर्मिनल–भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस: वाया ग्रैंड कॉर्ड–गया-किउल.
  • मेमू ट्रेनें (63209, 63210, 63212): वाया बख्तियारपुर–बिहारशरीफ–शेखपुरा–किउल.

22 सितंबर 2026:

  • गाड़ी सं. 12303 हावड़ा–नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस: वाया किउल–शेखपुरा–बिहारशरीफ–बख्तियारपुर.
  • गाड़ी सं. 12436 आनंद विहार टर्मिनल–जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस: वाया दानापुर–पाटलिपुत्र–मुजफ्फरपुर–समस्तीपुर.
  • गाड़ी सं. 13006 अमृतसर–हावड़ा मेल: वाया बख्तियारपुर–बिहारशरीफ–शेखपुरा–किउल.
  • गाड़ी सं. 13035 हावड़ा–देहरादून एक्सप्रेस: वाया ग्रैंड कॉर्ड.
  • गाड़ी सं. 13047 हावड़ा–प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस: वाया किउल–शेखपुरा–बिहारशरीफ–बख्तियारपुर.
  • गाड़ी सं. 13208 पटना–जसीडीह एक्सप्रेस: वाया बख्तियारपुर–बिहारशरीफ–शेखपुरा–किउल.
  • गाड़ी सं. 13334 पटना–दुमका एक्सप्रेस: वाया बख्तियारपुर–बिहारशरीफ–शेखपुरा–किउल.
  • गाड़ी सं. 15098 जम्मूतवी–भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस: वाया बरौनी-सब्दफलपुर-मुंगेर.
  • गाड़ी सं. 15623 भगत की कोठी–कामाख्या एक्सप्रेस: वाया दानापुर–पाटलिपुत्र–शाहपुर पटोरी–बरौनी.
  • गाड़ी सं. 15648 गुवाहाटी–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: वाया किउल–शेखपुरा–बिहारशरीफ–बख्तियारपुर.
  • गाड़ी सं. 15657 दिल्ली–कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल: वाया ग्रैंड कॉर्ड–गया-किउल.
  • गाड़ी सं. 15658 कामाख्या–दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल: वाया किउल-गया–ग्रैंड कॉर्ड.
  • गाड़ी सं. 18622 हटिया–पटना एक्सप्रेस: वाया किउल–शेखपुरा–बिहारशरीफ–बख्तियारपुर.
  • गाड़ी सं. 22405 भागलपुर–आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस: वाया किउल-गया–ग्रैंड कॉर्ड.
  • गाड़ी सं. 22947 सूरत–भागलपुर एक्सप्रेस: वाया बख्तियारपुर–बिहारशरीफ–शेखपुरा–किउल.
  • मेमू ट्रेनें (63206, 63209, 63210, 63212): वाया बख्तियारपुर–बिहारशरीफ–शेखपुरा–किउल.

23 से 25 सितंबर 2026 तक का रेल डायवर्जन चार्ट

23 सितंबर 2026:

  • गाड़ी सं. 12317 कोलकाता–अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस: वाया किउल–शेखपुरा–बिहारशरीफ–बख्तियारपुर.
  • गाड़ी सं. 13006 अमृतसर–हावड़ा मेल: वाया बख्तियारपुर–बिहारशरीफ–शेखपुरा–किउल.
  • गाड़ी सं. 13036, 13037, 13038 (देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस): वाया ग्रैंड कॉर्ड.
  • गाड़ी सं. 13047 हावड़ा–प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस: वाया किउल–शेखपुरा–बिहारशरीफ–बख्तियारपुर.
  • गाड़ी सं. 13208 पटना–जसीडीह एक्सप्रेस: वाया बख्तियारपुर–बिहारशरीफ–शेखपुरा–किउल.
  • गाड़ी सं. 13247 कामाख्या–आरा कैपिटल एक्सप्रेस: वाया बरौनी–शाहपुर पटोरी–पाटलिपुत्र–दानापुर.
  • गाड़ी सं. 13248 आरा–कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस: वाया पाटलिपुत्र–शाहपुर पटोरी–बरौनी.
  • गाड़ी सं. 13334 पटना–दुमका एक्सप्रेस: वाया बख्तियारपुर–बिहारशरीफ–शेखपुरा–किउल.
  • गाड़ी सं. 15483 अलीपुरद्वार जं.–दिल्ली एक्सप्रेस: वाया बरौनी–शाहपुर पटोरी–पाटलिपुत्र–दानापुर.
  • गाड़ी सं. 15484 दिल्ली–अलीपुरद्वार जं. एक्सप्रेस: वाया दानापुर–पाटलिपुत्र–शाहपुर पटोरी–बरौनी.
  • गाड़ी सं. 15657 / 15658 (ब्रह्मपुत्र मेल): वाया ग्रैंड कॉर्ड–गया-किउल / किउल-गया–ग्रैंड कॉर्ड.
  • गाड़ी सं. 15945 लोकमान्य तिलक–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस: वाया पाटलिपुत्र–शाहपुर पटोरी–बरौनी.
  • गाड़ी सं. 15946 डिब्रूगढ़–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस: वाया बरौनी–शाहपुर पटोरी–पाटलिपुत्र–दानापुर.
  • गाड़ी सं. 22233 / 22234 (वंदे भारत एक्सप्रेस): वाया बरौनी–शाहपुर पटोरी–पाटलिपुत्र.
  • गाड़ी सं. 22406 आनंद विहार टर्मिनल–भागलपुर गरीब रथ: वाया ग्रैंड कॉर्ड-गया-किउल.
  • मेमू ट्रेनें (63209, 63210, 63212): वाया बख्तियारपुर–बिहारशरीफ–शेखपुरा–किउल.

24 सितंबर 2026:

  • प्रमुख ट्रेनें जैसे पूर्वा एक्सप्रेस (12303), कर्मभूमि एक्सप्रेस (12545), अकाल तख्त (12325), हैदराबाद-रक्सौल (17005), वंदे भारत एक्सप्रेस (22233/22234), गरीब रथ (22405) आदि को किउल-शेखपुरा-बिहारशरीफ, शाहपुर पटोरी या गया-ग्रैंड कॉर्ड के रास्ते चलाया जाएगा.

25 सितंबर 2026:

  • हावड़ा-नई दिल्ली (12273): वाया किउल-गया-ग्रैंड कॉर्ड.
  • बागमती एक्सप्रेस (12578): वाया दानापुर–पाटलिपुत्र–मुजफ्फरपुर–समस्तीपुर.
  • बाघ एक्सप्रेस (13019/13020): वाया वर्धमान-रामपुर हाट-मुंगेर-बरौनी.
  • मौर्य एक्सप्रेस (15027), अमरनाथ एक्सप्रेस (15097), ओखा-गुवाहाटी (15635), दरभंगा-चर्लपल्ली (17008) आदि ट्रेनें भी डायवर्ट रहेंगी.

26 से 30 सितंबर 2026 के बीच प्रभावित ट्रेनें

26 से 30 सितंबर तक प्रमुख गाड़ियों का नया मार्ग:

  • सियालदह–बलिया एक्सप्रेस (13105/13106): वर्धमान-रामपुर हाट-मुंगेर-बरौनी के रास्ते चलेगी.
  • पूर्वांचल एक्सप्रेस (15047/15048/15049/15050): मालदा टाउन–कटिहार–बरौनी रूट से संचालित होगी.
  • वंदे भारत एक्सप्रेस (22233/22234): शाहपुर पटोरी–पाटलिपुत्र के रास्ते चलेगी.
  • अमृतसर-हावड़ा मेल, पूर्वा एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस: किउल–शेखपुरा–बिहारशरीफ–बख्तियारपुर रूट से गुजरेंगी.
  • ब्रह्मपुत्र मेल व गरीब रथ: गया-ग्रैंड कॉर्ड व किउल के रास्ते चलाई जाएंगी.
  • दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस (17007/17008) व रक्सौल-हैदराबाद (17006): किउल–मुंगेर–बरौनी के रास्ते चलेंगी.

01 से 04 अक्टूबर 2026 तक की परिवर्तित ट्रेनें

01 अक्टूबर 2026:

  • कोलकाता-नांगल डैम (12325), रक्सौल-लोकमान्य तिलक (12545), गुवाहाटी-बाड़मेर (15632), हैदराबाद-रक्सौल (17005) समेत कई ट्रेनें डायवर्ट रहेंगी.

02 अक्टूबर 2026:

  • मिथिला एक्सप्रेस (13021), हटिया-पूर्णिया कोर्ट (18625/18626), लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी (15647) व बागमती एक्सप्रेस (12578) डायवर्टेड रूट से चलेंगी.

03 अक्टूबर 2026:

  • नमो भारत रैपिड रेल (94803 जयनगर–पटना): वाया समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर–पाटलिपुत्र.
  • पटना-भागलपुर इंटरसिटी (13402), पटना-हटिया एक्सप्रेस (18621) व रक्सौल-हावड़ा (13022) परिवर्तित मार्ग से चलेंगी.

04 अक्टूबर 2026:

  • नमो भारत रैपिड रेल (94804 पटना–जयनगर): वाया पाटलिपुत्र–मुजफ्फरपुर–समस्तीपुर.
  • अकाल तख्त एक्सप्रेस (12317), रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस (13022), पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस (18625/18626) व वंदे भारत एक्सप्रेस अपने परिवर्तित मार्गों से ही संचालित होंगी.

रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति और परिवर्तित मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें.

Also Read: Bihar New Rail Line: बिहार में 976 करोड़ से बिछेंगी 4 नई रेल लाइनें, पटना समेत इन रूटों पर रोज चलेंगी 22 नई ट्रेनें


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन