लाखों के जेवरात व नकदी ले भागे चोर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2017 7:14 AM

विज्ञापन

बकुल बागान लेन की घटना कोलकाता : भवानीपुर इलाके में मंगलवार देर रात एक इमारत के पहले तल्ले के एक कमरे में चोरों के गिरोह ने लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया गया. घटना भवानीपुर इलाके के बकुल बागान लेन की है. फ्लैट के मालिक इंद्रनील चक्रवर्ती (40) ने इसकी शिकायत […]

विज्ञापन
बकुल बागान लेन की घटना
कोलकाता : भवानीपुर इलाके में मंगलवार देर रात एक इमारत के पहले तल्ले के एक कमरे में चोरों के गिरोह ने लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया गया. घटना भवानीपुर इलाके के बकुल बागान लेन की है.
फ्लैट के मालिक इंद्रनील चक्रवर्ती (40) ने इसकी शिकायत भवानीपुर थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि फ्लैट से 20 हजार रुपये नगदी और तीन लाख रुपये के जेवरात गायब हैं. चोरों के गिरोह ने कैसे इस वारदात को अंजाम दिया, इसका पता नहीं चल पा रहा है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटना को लेकर इलाके के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola