नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2017 7:13 AM

विज्ञापन

हल्दिया : मुर्शिदाबाद के दौलताबाद थाना इलाके के छयघरी गांव से दीघा घूमने पहुंचे एक दंपती के पास से पुलिस ने 22 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किये. इनके पास दो हजार के 11 नकली नोट थे. पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके नाम शिलान मोल्ला (32) और साहेदा बीबी […]

विज्ञापन
हल्दिया : मुर्शिदाबाद के दौलताबाद थाना इलाके के छयघरी गांव से दीघा घूमने पहुंचे एक दंपती के पास से पुलिस ने 22 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किये. इनके पास दो हजार के 11 नकली नोट थे. पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके नाम शिलान मोल्ला (32) और साहेदा बीबी (43) हैं.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार को न्यू दीघा के एक होटल में खुद को पति-पत्नी बता कर दोनों ने कमरा लिया था. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इनके पास से नकली नोट बरामद किये. दीघा थाना के प्रभारी वासुकी बनर्जी ने बताया कि दो हजार रुपये के 11 नकली नोट इनके पास से बरामद किये गये हैं. ये नकली नोट इन्हें कहां से मिले हैं, इसकी जांच की जा रही है. गुरुवार को इन्हें अदालत में पेश किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola