सनसनी: गैंगरेप के बाद हत्या का अनुमान दस वर्षीय बच्ची का नग्न शव बरामद, शिकायत दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2017 9:01 AM
मालदा: एक दस वर्षीय बच्ची का नग्न शव बरामद हुआ है. नाबालिग का शव एक बन रहे मार्के कम्लेक्स से बरामद होने के बाद यहां खलबली मच गयी.उसका शव फंदे से लटकता पाया गया. पुलिस का अनुमान है कि दुष्कर्म के बाद नाबालिगा की हत्य कर दी गयी है. हांलाकि नाबालिगा के दादा ने खुदीराम […]
अभी यहां काम बंद है.पास में ही क्लब भी है.यहां हमेशा ही बदमाशों का अड्डा जमता है.मृतका के एक परिजन तथा स्थनीय निवासी पिंटू हरिजन ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां हर दिन ही जुआरी और शराबी जमा होते हैं.असमाजिक तत्वों ने ही इस जघन्य घटना को अंजाम दिया है.
मृतका के दादा खुदीराम हरिजन ने बताया कि मंगलवार शाम को कुसुम पास ही दुकान गयी थी. उसके बाद घर वापस नहीं लौटी.आज उसका शव बरामद हुआ. उसके साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गयी है.आसपास के असमाजिक तत्व हर दिन यहां जमावड़ा लगाते हैं. उनलोगों ने ही इस कुकृत्य को अंजाम दिया है.इधर पुलिस ने क्लब के पदाधिकारियों के साथ पूछताछ की है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










