श्यामपुकुर की घटना: दो बच्चों संग महिला ने खुद को लगायी आग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2017 7:30 AM
विज्ञापन
कोलकाता. उत्तर कोलकाता के श्यामपुकुर थाना क्षेत्र स्थित नवकृष्णा स्ट्रीट में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ जलकर मर गयी. मृतकों की पहचान श्वेता मिश्रा (40), उसकी बेटी साथी मिश्रा (2) और बेटा अोंकार मिश्रा (10 महीना) के रूप में हुई है. तीनों को गंभीर अवस्था में आरजीकर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया […]
विज्ञापन
कोलकाता. उत्तर कोलकाता के श्यामपुकुर थाना क्षेत्र स्थित नवकृष्णा स्ट्रीट में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ जलकर मर गयी. मृतकों की पहचान श्वेता मिश्रा (40), उसकी बेटी साथी मिश्रा (2) और बेटा अोंकार मिश्रा (10 महीना) के रूप में हुई है. तीनों को गंभीर अवस्था में आरजीकर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां श्वेता की इलाज के दौरान मौत हो गयी.
उसकी मौत के कुछ घंटों बाद दोनों बच्चों ने भी दम तोड़ दिया. श्वेता बिहार के आरा जिले की रहने वाली थी. धुआं निकलता देख आस-पड़ोस के लोगों को शुरुआत में लगा कि कमरे में आग लगी है. उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी. खबर पाकर दमकलकर्मी और श्यामपुकुर थाना की पुलिस वहां पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










